फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minimum temperature will increase Record for fifth consecutive cold day in Delhi

सर्दी का सितम: दिल्ली में लगातार पांचवा ठंडा दिन रिकॉर्ड, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, गलन से अभी नहीं मिलेगी राहत

Mon, 17 Jan 2022 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jan 2022 11:50 PM IST
सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जीणामणि के मुताबिक, सफदरजंग और पालम को छोड़कर अन्य मानक केंद्रों पर ठंडा दिन वाली स्थिति दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है तब ठंडी दिन की घोषणा की जाती है। 

विज्ञापन
minimum temperature will increase Record for fifth consecutive cold day in Delhi
दिल्ली में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में लगातार कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस कड़ी में दिन के पारे में कमी होने की वजह से लगातार पांचवा ठंडा दिन दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही सोमवार का दिन बीते दो सालों में सबसे ठंडा रहा है। इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जीणामणि के मुताबिक, सफदरजंग और पालम को छोड़कर अन्य मानक केंद्रों पर ठंडा दिन वाली स्थिति दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है तब ठंडी दिन की घोषणा की जाती है। 
विज्ञापन


राजधानी में सोमवार को सफदरजंग मानक केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 95 फ़ीसदी रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कई ट्रेनों के रूट भी प्रभावित हुए। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के आगे धूप का असर भी हल्का रहा। शाम होते ही कंपकपाने वाली सर्दी का अहसास और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के नरेला इलाके में न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जफरपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उतर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और यह 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

साथ ही दिल्ली- एनसीआर में 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसे लेकर विभाग ने 22 जनवरी को यलो अलर्ट भी जारी किया है। उधर, सोमवार को दिल्ली- एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवता सूचकांक  327, फरीदाबाद का 332, गाजियाबाद का 356, ग्रेटर नोएडा का 309, गुरुग्राम का 219 और नोएडा का 327 एक्यूआई दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed