फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Migrant workers were called at Gazipur on the pretext of providing buses

कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने झूठ बोलकर गाजीपुर में जमा किए थे मजदूर

Tue, 19 May 2020 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Migrant workers were called at Gazipur on the pretext of  providing buses
नई दिल्ली। गाजीपुर स्थित दिल्ली-यूपी बॉॅर्डर पर रविवार को भारी संख्या में प्रवासी मजदूर जमा हुए थे, उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने झूठ बोलकर बुलाया था। उनसे कहा गया गया था कि यूपी व बिहार के लिए गाजीपुर बॉर्डर से बसें जाएंगी, जबकि वहां से कोई बस नहीं जा रही थी। ये दावा अनिल चौधरी के खिलाफ गाजीपुर थाने में रविवार को दर्ज दिल्ली पुलिस की एफआईआर में किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एफआईआर में कहा गया है कि रविवार सुबह से ही गाजीपुर बॉर्डर पर काफी प्रवासी मजदूर पहुंच रहे थे। जब मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया था कि यूपी व बिहार जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बसों का इंतजाम किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

एफआईआर में कहा गया है कि मजदूरों के इतनी तादाद में गाजीपुर बॉर्डर पर जमा होने से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की समस्या हो गई। वहीं कोरोना बीमारी के फैलने का खतरा पैदा हुआ। पुलिस ने सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर रविवार को अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed