फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro will go up to Dhansa bus stand from September 18

18 सितंबर से ढांसा बस स्टैंड तक जाएगी मेट्रो

Thu, 16 Sep 2021 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Metro will go up to Dhansa bus stand from September 18
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच शनिवार से मेट्रो दौड़ने लगेगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यमंत्री कौशल किशोर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन करेंगे। इससे नजफगढ़ के आसपास के गांवों-कॉलोनियों से भी कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन

ग्रे लाइन पर फिलहाल द्वारका-नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर में मेट्रो की सुविधा है। अब तक यात्रियों को नजफगढ़ तक ही मेट्रो होने की वजह से आवागमन के दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ता था। शनिवार से मेट्रो की सुविधा मिलने से अब समय की बचत होगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में दोपहर 12:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से उद्घाटन के बाद शाम पांच बजे से यात्रियों को भी मेट्रो में सफर की इजाजत होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की बढ़ेगी सुविधा
ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो के पहुंचने से कैर, मितराऊ, खैरा, खेड़ा डाबर, खेड़ा जाफरपुर कलां, झाड़ौदा कला, सुरखपुर, मितराऊं गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन, लोकेश पार्क, शिव एन्क्लेव, हीरा पार्क, नजफगढ़ पार्क, निर्मल विहार, गुप्ता मार्केट, अग्रवाल कॉलोनी, एकता विहार, कृष्णा विहार, श्री कृष्ण कॉलोनी, आराधना एन्क्लेव, बाबा हरिदास नगर, बाबा हरिदास कॉलोनी, सैनिक एन्क्लेव, नवीन पैलेस, सूर्य कुंज, सरस्वती कुंज सहित दूसरी कॉलोनियों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा बढ़ जाएगी। मेट्रो स्टेशन के पास गांव होने की वजह से ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को भी ग्रामीण परिवेश के मुताबिक सौंदर्यीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कारण हुई देरी
ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बाहर की सड़क निर्माण के कारण सेवाएं शुरू होने में एक महीने से अधिक की देरी हुई। भारी बारिश के कारण 20 मई को स्टेशन के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ढांसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन और खैरा क्रॉसिंग पर डीएमआरसी साइट का निरीक्षण किया। इस सेक्शन का उद्घाटन छह अगस्त को होना था, लेकिन निर्माण के कारण स्थगित कर दिया गया था।
स्टेशन पर दिखेगी सांस्कृतिक विरासत
ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को आकर्षक कलाकृतियों और तस्वीरों से सजाया गया है। यहां इस क्षेत्र की परंपरागत और समृद्ध विरासत, संस्कृति, वनस्पतियों और जीवों को कलाकृतियों के जरिये प्रदर्शित किया गया गया है।

पहली भूमिगत पार्किंग होगी
ढांसा बस स्टैंड स्टेशन पर भूमिगत पार्किंग तैयार की गई है। इसकी खूबी है कि वाहनों को पार्क करने के बाद अंदर से ही सीधे मेट्रो परिसर में पहुंच सकेंगे। द्वारका-नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड कॉरिडोर पर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का पहला भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा, जहां पार्किंग के लिए एक भूमिगत मंजिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed