{"_id":"5e502dac8ebc3ebf4801129d","slug":"metro-disturb-due-to-maintenance-ashram-news-noi4937479108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार रात और रविवार सुबह सिंगल लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो, दो लूप में होगा सेवा-संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार रात और रविवार सुबह सिंगल लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो, दो लूप में होगा सेवा-संचालन
Sat, 22 Feb 2020 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
yellow line metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की ट्रैक मेंटेनेंस के कारण विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच शनिवार रात 9:30 बजे से रात्रि सेवा समाप्त होने तक और रविवार सुबह 7:30 बजे तक इस सेक्शन पर ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलेंगी। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय से समयपुर बादली व कश्मीरी गेट से हुडा सिटी सेंटर के बीच दो लूप में मेट्रो सेवा का संचालन होगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक विधानसभा और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर ट्रैक मेंटेनेंस वर्क की वजह से मेट्रो संचालन में परिवर्तन किया गया है। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए नॉन पीक ऑवर में मेंटेनेंस वर्क का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों को 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर मेट्रो मिलेगी जबकि विश्वविद्यालय - समयपुर बादली और कश्मीरी गेट-हुडा सिटी सेंटर के बीच बनाए गए लूप पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सामान्य रहेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक नि:शुल्क मेट्रो फीडर बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन