फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mercury reaches minus amid cold wave in Kashmir, Uttarakhand and Himachal

Weather Report : कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर के बीच पारा पहुंचा माइनस में, बारिश पर विराम

Wed, 06 Dec 2023 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जम्मू/जोशीमठ
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जम्मू/जोशीमठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 07:04 AM IST
सार

केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। उधर, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Mercury reaches minus amid cold wave in Kashmir, Uttarakhand and Himachal
केलांग में बर्फ से ढके पहाड़ाें का नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही शीतलहर बढ़ गई है। केलांग, कल्पा के बाद मनाली और समदो का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस में पहुंच गया है। उधर, जम्मू कश्मीर में रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ रात को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।  

विज्ञापन


हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद शिमला, ऊना, सोलन, कांगड़ा में भी सुबह-शाम के समय मौसम में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली। 10 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3, समदो में माइनस 2.8, कल्पा में माइनस 1.6 और मनाली में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान 0.9, नारकंडा में 0.4, भुंतर में 2.1, कुफरी में 2.5, मंडी में 4.4, शिमला में 4.6, सुंदरनगर में 4.7, सोलन में 5.5, ऊना में 6.4, कांगड़ा में 7.0 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।  श्रीनगर में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान 13.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 4.3, कुपवाड़ा में माइनस 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में कड़ाके की ठंड पड़ रही हे। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। लेकिन रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का पारा 23.2 और बीती रात को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.8, बटोत में 3.5, कटड़ा में 8.4, भद्रवाह में 1.4 और कठुआ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed