{"_id":"607bb6e4674d637b634eae2d","slug":"merchants-ready-to-open-market-from-12-noon-to-7-pm-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक बाजार खोलने को तैयार व्यापारी, लॉकडाउन की जगह दिया ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक बाजार खोलने को तैयार व्यापारी, लॉकडाउन की जगह दिया ये सुझाव
Sun, 18 Apr 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:04 AM IST
सार
वीकेंड कर्फ्यू पर व्यापारियों के सभी वर्ग ने तो अपना-अपना व्यवसाय बंद रखा, लेकिन अब उन्हें पिछले साल लॉकडाउन की वजह से बिगड़ी अर्थव्यवस्था का भी डर सताने लगा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना संक्रमण के दौर में अर्थव्यवस्था किस तरह से पटरी पर चलती रहे इसे लेकर भी व्यापारी व उद्यमी सुझाव पेश कर रहे है। वीकेंड कर्फ्यू पर व्यापारियों के सभी वर्ग ने तो अपना-अपना व्यवसाय बंद रखा, लेकिन अब उन्हें पिछले साल लॉकडाउन की वजह से बिगड़ी अर्थव्यवस्था का भी डर सताने लगा है। हालांकि व्यापारियों के एक वर्ग ने सरकार के हर फैसले का समर्थन भी करने का एलान किया है।
दिल्ली में वीकेंड कफ्र्यू की वजह से दो दिनों तक कई बाजार बंद रहेंगे ही साथ ही कई बाजार को सोमवार को भी बंद रखना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली में कई बाजार ऐसे है जो सोमवार को बंद रहते है। ऐसे में व्यापारियों ने दिल्ली सरकार को सुझाव दिया है कि लॉकडाउन की जगह सरकार दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक व्यापार करने की इजाजत दे।
बैठक में लिया गया निर्णय
आम विचार था कि लॉकडाउन को लागू करना निश्चित रूप से समाधान नहीं है। आम राय थी कि समय अवधी कम की जाए। क्योंकि ना केवल सरकारी राजस्व बल्कि, श्रमिकों पर भी प्रभाव पड़ेगा। देश में असुरक्षा की भावना पैदा करेगी।
विज्ञापन
डीडीएमए की अधिसूचना में भी सुझाव है कि बाजारों के परिचालन समय को कम किया जा सकता है। सभी अवैध कब्जेदारों और अतिक्रमणकारियों को पूरी तरह से हटाए जाने का भी प्रस्ताव व्यापारियों ने पारित किया। क्योंकि प्रोटोकॉल का वहीं उल्लंघन होता है।

Trending Videos
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन का निर्णय
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के आसार को लेकर बैठक की। बैठक में लॉकडाउन की जगह दोपहर 12 बजे से शाम के 7 बजे तक दुकान व मार्केट खोलने का सुझाव दिया गया है। वहीं व्यापारिक गतिविधियों के लिए कार्यालय को सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक खोलने पर चर्चा की गई।
बड़े-बड़े मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल
बैठक में खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा,नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन केअध्यक्ष अतुल भार्गव, करोल बाग मार्केट एसोसिएशन केअध्यक्ष मुरनी मनी, साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 के अध्यक्ष विजय कुमार, साथ एक्सटेंशन पार्ट-2 एसोसिएशन के महासचिव सुधीर आहूजा, लाजपतनगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के संजीव मदान, जनपथ मार्केट एसोसिएशन केटोनी चावला, लाजपतनगर एसोसिएशन के अश्वनी मारवाह, कमला नगर के नरेश सांबर, चौंदनी चौक एसोसिएशन के संजीव भार्गव, ग्रीन पार्क के संदीप पाहवा, अरविंदों पैलेस के जतिंदर पाहवा समेत कई व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
लॉकडाउन की स्थिति के लिए भी तैयार
व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने कहा है कि लॉकडाउन को लेकर सरकार के निर्णय केसाथ व्यापारी है। दिल्ली सरकार जो भी निर्णय लेगी उसका पालन करने के लिए दिल्ली के व्यापारी तैयार है। इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वीकेंड कफ्र्यू को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से अपील की थी। दिल्ली के सभी व्यापारियों ने पहले दिन इसका समर्थन दिया। दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्ट्रिया भी बंद रही। महासचिव विष्णू भागर्व व रमेश आहूजा ने दिल्ली के व्यापारी कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में सहयोगी बनेंगे।