Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mehar Rangat 2026 Power goes out but Kailash Kher singing continues Gajendra Singh Shekhawat joins in too

मेहर रंगत 2026: बिजली गुल हुई पर नहीं थमे कैलाश खेर के सुर, गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मिलाई आवाज

Sat, 21 Nov 2026 04:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 04:02 AM IST
सार

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम आयोजित मेहर रंगत 2026 में लोक संगीत, सूफी सुरों और लोकप्रिय फिल्मी गीतों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसमें मंच पर कैलाश खेर की आवाज थी तो उसके नीचे देश की लोक कलाओं के रंग बिखरे थे।

विज्ञापन
Mehar Rangat 2026 Power goes out but Kailash Kher singing continues Gajendra Singh Shekhawat joins in too
कैलाश खेर और गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोशनी से नहाए मंच पर कैलाश खेर की बुलंद आवाज गूंज रही थी और सामने हजारों की संख्या में दर्शक हर धुन के साथ झूम रहे थे। तभी अचानक बिजली चली गई। संगीत के वाद्य यंत्र खामोश हो गए, लेकिन कैलाश की आवाज नहीं थमी। उन्होंने बिना किसी साज के शब्दों को ही सुर बना लिया। खुद को जिद्दी और अड़ियल बताते हुए दर्शकों से सुर मिलाने को कहा तो पूरा सेंट्रल पार्क उनकी आवाज के साथ गुनगुनाने लगा। कुछ देर बाद रोशनी लौटी और संगीत की महफिल फिर अपने पूरे रंग में आ गई। इस शाम की एक खास झलक तब देखने को मिली, जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैलाश के साथ सुर मिलाए। ‘तू जाने ना’ के बोलों पर दोनों की आवाज एक साथ गूंजी तो दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया।

विज्ञापन



कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम आयोजित मेहर रंगत 2026 में लोक संगीत, सूफी सुरों और लोकप्रिय फिल्मी गीतों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसमें मंच पर कैलाश खेर की आवाज थी तो उसके नीचे देश की लोक कलाओं के रंग बिखरे थे। महोत्सव की शुरुआत कैलाश ने अपने लोकप्रिय गीत ‘तौबा-तौबा’ से की। फिर उन्होंने फिल्म बाहुबली का गीत ‘कौन हैं वो’ सुनाया। इसके बाद बाहुबली-2 का ‘जय जयकारा’ गाकर माहौल में जोश भर दिया। फिर कैलाश के सूफी गीत ‘तेरी दीवानी’ की बारी आई। ‘प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी, हो गई मैं मतवाली….’ की धुन छिड़ते ही दर्शक झूम उठे। इसके बाद ‘चक लेन दे’ की धुन ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


गीतों के बीच कैलाश दर्शकों से संवाद भी करते रहे। दिल्ली के मिजाज पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली में चाहे जेब में पैसे कम हों, लेकिन तेवर में कमी नहीं होती। यह दिल्ली वालों को वरदान में मिला है। उनकी इस बात पर दर्शक खूब हंसे। फिर एक के बाद एक गीतों के साथ शाम संगीत और मस्ती के रंग में रंगती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में संगीत के साथ लोक कलाओं की समानांतर प्रस्तुतियां भी चलती रहीं। इधर सबसे ऊंचे मंच पर कैलाश खेर गीत सुना रहे थे तो नीचे बने मंच पर विशाल कठपुतली प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। दो युवा कलाकारों के जोड़े ने आग के साथ करतब करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थान से आए कलाकारों के समूह ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य पेश किया। इस तरह एक ही समय में ऊपर के मंच पर आधुनिक और सूफी संगीत की गूंज थी तो नीचे देश की पारंपरिक कलाओं की झलक दिखाई दे रही थी।


मेहर रंगत का सातवां संस्करण कैलाश खेर के पिता पंडित मेहर सिंह खेर की स्मृति में आयोजित किया गया। वे निर्गुणी लोकगीत परंपरा के सम्मानित संगीतकार थे। वहीं महोत्सव का उद्देश्य देश की लोक विरासत को मंच देना और सांस्कृतिक विविधता के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देना है। इस बार पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया ने मालवा की लोक परंपरा में कबीर की रचनाएं प्रस्तुत कीं। पद्मश्री दादी पुदुमजी ने इशारा कठपुतली थिएटर के जरिए अपनी कला दिखाई। राजस्थान के हीरा सपेरा और उनके समूह ने कालबेलिया नृत्य पेश किया, जबकि नाथूलाल सोलंकी ने पारंपरिक नगाड़ा वादन किया। आमिर भियानी के नेतृत्व में आर भारत ब्रास बैंड और फायर राजा व फायर रानी के अग्नि प्रदर्शन ने भी कार्यक्रम में रंग भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed