{"_id":"62e476ce4f5910774f24099d","slug":"mcd-changed-the-curriculum-of-primary-schools-also-changed-the-medium-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : एमसीडी ने प्राथमिक स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला, पढ़ाई के माध्यम में भी तब्दीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : एमसीडी ने प्राथमिक स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला, पढ़ाई के माध्यम में भी तब्दीली
Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 05:39 AM IST
सार
इसके लिए एमसीडी ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने सभी कक्षाओं के लिए नई पाठ योजना व मासिक योजना बनाई है। सभी 1530 स्कूलों में मौजूदा समय इसी योजना के मुताबिक पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
एमसी़डी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों के बच्चों की नींव मजबूत करने के अलावा इन्हें उत्कृष्टता की तरफ ले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एमसीडी ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग ने सभी कक्षाओं के लिए नई पाठ योजना व मासिक योजना बनाई है। सभी 1530 स्कूलों में मौजूदा समय इसी योजना के मुताबिक पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
एमसीडी ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र में अपने सभी बच्चों को पांच लेबल पर बांटा है। लेबल एक और दो (सबसे कमजोर) के बच्चों के लिए दो महीने की फाउंडेशन कक्षाएं कराई हैं। ये सभी बच्चे दो महीने बाद सामान्य कक्षा में चले जाएंगे। विषय अनुसार कमजोर बच्चों के लिए पीरियड वाइज फाउंडेशन कक्षाएं चलाई हैं। वहीं सामान्य कक्षाओं के लिए पाठ योजना बनाई है। इसके लिए हर महीने का एक निश्चित पाठ्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन
विषय की वस्तुओं के माध्यम से पढ़ाई
नर्सरी कक्षा की जुलाई महीने की पाठ्ययोजना में बच्चों को हिंदी विषय में कहानियां पढ़ाई जा रही हैं। इन्हें बरसात का मौसम पाठ पढ़ाया जा रहा है, तो बच्चों को बरसात के मौसम के बारे में बताया जा रहा है। बारिश से उनका अनुभव कराया जा रहा है। प्रकृति की सुंदरता का एहसास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे वस्तुओं के माध्यम से प्रत्यक्ष अनुभव करके सीखें। इसी तरह अंग्रेजी विषय में एक महीने में केवल तीन अल्फाबेट पर फोकस कर इन्हें लिखना सिखाया जा रहा है। गणना विषय में गिनती का ज्ञान, संज्ञात्मक गतिविधियों में मिलान कराना, लिखने का अभ्यास कराया जा रहा।