फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MBA accuse of cheating through cancell cheques nabbed

कैंसिल चैक से ठगी करने वाला एमबीए डिग्री होल्डर दबोचा

Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
MBA accuse of cheating through cancell cheques nabbed
नई दिल्ली। एमबीए डिग्री होल्डर अपने साथी के साथ ठगी करने में लगा हुआ था। ये लोगों को सस्ते में लोन दिलाने के नाम पर कैंसिल चैक लेकर ठगी करता था। चैक पर कैंसिल का क्रॉस मैजिक पैन से लिखवाता था। मैजिक पैन की स्याही मिटाकर रकम भर कैश करा लेता था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने आरोपी को बैंक में कैंसिल चैक को कैश कराते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार मदनगीर निवासी कमल कुमार ने 4 अगस्त को ग्रेटर कैलाश थाने में सूचना दी कि उसे बैंक ने सूचना दी थी कि कोई उसके खाते से कोई दस लाख रुपये निकाल रहा है। पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम का चैक कभी किसी को नहीं दिया था। कमल कुमार तुरंत बैंक पहुंचा। एसआई अनिल, संजीव व लक्ष्मण चौधरी भी बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन

एसआई अनिल ने फुर्ती दिखाते हुए बैंक से भाग रहे आरोपी हिफ्जूर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़ित के बैंक खाते से चैक के जरिये पैसा निकाल रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसने हिफ्जूर रहमान व उसके साथी को दो करोड़ रुपये का लोन दिलाने के लिए तीन कैंसिल चैक दिए थे। दोनों आरोपियों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए सस्ते में लोन दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलरूप से सिवान, बिहार निवासी हिफ्जूर (28) ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वह एचडीएफसी व यस बैंक समेत कई बैंकों में काम कर चुका है। ऐसे में उसे ठगी करने का तरीका आ गया था। वह अपने साथी के साथ सस्ता लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से कैंसिल चैक व बैंक की स्टेटमेंट लेता था।

पीड़ित के बैंक खाते में जितने पैसे होते थे उसी हिसाब से ये चैक पर रकम लिखकर निकाल लेते थे। इसके पास से कुछ पहचान पत्र, 19 चैक, एटीएम कार्ड, स्टांप, प्रिंटर व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ऐसे तीन पीड़ित पुलिस के पास आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed