{"_id":"608729fa8ebc3ec35d0553fa","slug":"mayor-and-deputy-mayor-elections-to-be-held-in-delhi-on-may-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असर: दिल्ली में अब 18 मई को होंगे महापौर और उपमहापौर के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का असर: दिल्ली में अब 18 मई को होंगे महापौर और उपमहापौर के चुनाव
Tue, 27 Apr 2021 02:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:30 AM IST
सार
लॉकडाउन के चलते दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर, उप महापौर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव टाल दिए गए हैं। नगर निगम ने 18 मई को चुनाव की नई तारीख तय की है।
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन के चलते दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर, उप महापौर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव टाल दिए गए हैं। नगर निगम ने 18 मई को चुनाव की नई तारीख तय की है। पहले यह चुनाव 30 जून को होना तय था, लेकिन दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके कारण चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी काल में पिछले साल की तरह इस साल भी महापौर, उपमहापौर के चुनाव में देरी हो चुकी है। कोरोना के मामले जिस गति से दिल्ली में बढ़ रहे हैं, कोरोना के कारण जिस प्रकार लगातार मौतें हो रही है, उसको देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि 18 मई को भी ये चुनाव संपन्न हो पाएंगे। फिलहाल चुवाव संपन्न हो पाएंगे या नहीं यह आवे वाला समय ही बताएगा। लेकिन तीनों निगमों ने चुनाव प्रक्रिया के नामांकन कीतिथि को भी 26 अप्रैल से बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया है। पिछले दो साल से इस चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है। बीते साल भी लाकडाउन के चलते महापौर, उपमहापौर का चुनाव जून में हुआ था।
विज्ञापन