फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Maximum studies will have to be done from DU in four years course

चार साल के कोर्स में डीयू से करनी होगी अधिकतम पढ़ाई

Sun, 29 Aug 2021 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Maximum studies will have to be done from DU in four years course
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में सत्र 2022-23 में लागू होने जा रहे चार साल के कोर्स में छात्रों को अधिकतम हिस्से की पढ़ाई यहीं से करनी होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कोर्स का कितना हिस्सा डीयू और कितना बाहर से होगा, यह जल्द ही तय होगा। डीयू प्रशासन का मानना है कि जो भी छात्र दाखिला ले, वो यहीं से कोर्स की अधिकतम पढ़ाई करे। माना जा रहा है कि 90 फीसदी हिस्सा डीयू का हो सकता है।
विज्ञापन

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कहा गया है कि कोर्स का 50 फीसदी तक हिस्सा बाहर से किया जा सकता है। ये यूनिवर्सिटी पर है कि वे कितना हिस्सा लागू करे। डीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स बीते सप्ताह ही अकादमिक काउंसिल से पास हुआ है। अभी इसे 31 अगस्त को होने वाली कार्यकारी परिषद की बैठक में पास करने के लिए रखा जाना है।
विज्ञापन

इस कोर्स में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट और अकांदमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) का प्रावधान भी है। इसके तहत छात्र कोर्स को एक साल का पूरा करने पर सर्टिफिकेट दो साल पर डिप्लोमा, तीन साल पर डिग्री और चार साल में डिग्री विद रिसर्च प्राप्त कर सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कोर्स का कुछ हिस्सा किसी अन्य यूनिवर्सिटी से भी किए जाने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता का कहना है कि यह हिस्सा कितना होगा, अभी तय नहीं हुआ है। क्योंकि इसे हमें तय करना है, लिहाजा इसे डीयू के विभाग तय करेंगे। हम डीयू की डिग्री के महत्व को कम नहीं करना चाहते। छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहते। डीयू का मानना है कि छात्र कोर्स के कम से कम हिस्से को किसी अन्य यूनिवर्सिटी से पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed