{"_id":"613505712a8f690cff71d30c","slug":"masked-miscreants-shooted-businessman-and-looted-shop-kept-threatening-family-by-showing-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कारोबारी को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में की लूटपाट, पिस्टल दिखाकर परिजनों को धमकाते रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कारोबारी को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में की लूटपाट, पिस्टल दिखाकर परिजनों को धमकाते रहे
Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
सार
प्रदीप नरेला के खेड़ाखुर्द गांव में रहता है। उसके अपने घर के नीचे ही हार्डवेयर की दुकान करता है। शनिवार रात वह दुकान में मौजूद था। इसी दौरान दो बदमाश उसकी दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर गल्ले से 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकान में लूटपाट की। बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार के पैर में गोली मार दी और गल्ले से हजारों रुपये लूट लिए। दुकानदार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रदीप नरेला के खेड़ाखुर्द गांव में रहता है। उसके अपने घर के नीचे ही हार्डवेयर की दुकान करता है। शनिवार रात वह दुकान में मौजूद था। इसी दौरान दो बदमाश उसकी दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर गल्ले से 20 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाहर आ गए।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रदीप और उसके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर आ गए और शोर मचाने लगे। प्रदीप एक बदमाश को पकडने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी। घटना के समय वहां काफी लोग जमा हो गए। एक व्यक्ति ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। काफी देर तक बदमाश प्रदीप के परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाते रहे और हवाई फायरिंग कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।