फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Married couple accused of beating head constable for stopping their car later arrested

दिल्ली: वीवीआईपी रूट पर जाने से रोका तो सनकी दंपती ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई, फाड़ी वर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 10:49 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Sep 2021 10:49 AM IST
सार

दिल्ली में एक दंपती ने उनकी कार को रोकने पर हेड कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। उन्होंने पहले हेड कांस्टेबल के साथ लड़ाई झगड़ा किया और बाद में उनकी पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Married couple accused of beating head constable for stopping their car later arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एक सनकी दंपती द्वारा पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल, गृहमंत्री के रूट में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ने कार सवार दंपती को उस रास्ते पर जाने से रोका तो गुस्से में आकर उन्होंने पुलिसकर्मी को पीट दिया। इसपर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक बार पीटने के बाद दंपती ने पुलिसकर्मी का पीछा किया और उसे दोबारा पीटा।

विज्ञापन


पीड़ित पुलिसकर्मी ने सुब्रातो पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि पीड़ित हेड कांस्टेबल शिव नारायण सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी गृहमंत्री अमित शाह के वीवीआईपी रूट में लगी हुई थी। बारिश के चलते रूट के रास्ते में पानी भरा हुआ था। ऐसे में वहां कई मोटरसाईकिल फंस गई थी। 
विज्ञापन


लोगों की मदद से बाइक हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आरोपी दंपती वहां पहुंच गए। हेड कांस्टेबल ने उन्हें वीवीआईपी रूट के बारे में बताते हुए वहां से कार हटाने के लिए कहा। इसपर दोनों पति-पत्नी हेड कांस्टेबल से झगड़ा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दोनों लोग कार से उतरकर उन्हें पीटने लगे, तो पीड़ित कांस्टेबल एक ऑटो में बैठकर भागने लगे। इसपर भी आरोपी दंपती नहीं माने और कुछ दूर तक पीछा करने के बाद ऑटो को रोककर उन्हें उतारा और जमकर पीटते-पीटते वर्दी फाड़ दी। यह सब देखकर वहां जमा हुई भीड़ ने किसी तरह पुलिसकर्मी को बचाया


वहां से निकलकर पीड़ित सीधे पुलिस चौकी पहुंचे और अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दी। चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। केस दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed