फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Map will be passed in one day for construction on 500 square meter plot

500 वर्ग मीटर के प्लॉट पर निर्माण के लिए एक दिन में होगा नक्शा पास

Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Map will be passed in one day for construction on 500 square meter plot
नई दिल्ली। राजधानी में रिहायशी इलाकों में 500 वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर निर्माण करने के लिए लोगों को निगम अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल, अब इतने दायरे में भवन निर्माण का नक्शा ऑनलाइन पास करवाया जा सकेगा। पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी नगर निगमों के तहत सरकारी व व्यावसायिक जमीन को छोड़कर अन्य आवासीय प्लॉट्स पर यह सुविधा लागू होगी।
विज्ञापन

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को अपने भवन का नक्शा तीनों निगमों के पैनल में शामिल किसी भी आर्किटेक्ट से बनवाना होगा और नक्शे में सभी निर्माण मानदंडों का ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद लोगों को भवन के नक्शे के साथ जमीन के मालिकाना हक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इस प्रक्रिया में नगर निगम कार्यालय और उनके अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। इसके लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक डैशबोर्ड विकसित किया है, जहां नागरिक अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के तहत आवेदन प्रकिया में होने वाले भुगतान और उसका हिसाब आनलाइन कैल्कुलेटर के माध्यम से किया जा सकेगा। यह कदम दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेतृत्व में तीनों निगमों में ईज आफ डूइंग के तहत उठाया गया है। इस सुविधा के जरिये भवन निर्माण का नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल और मजबूत बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन

दिल्ली वालों को यह सुविधा को मुहैया करवाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष तीनों निगमों के महापौर और आयुक्तों की उपस्थिति में आर्किटेक्ट ने भवन निर्माण के इस मॉड्यूल को लागू किया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने बताया कि अभी 1491 आर्किटेक्टों को इस प्रणाली में पंजीकृत किया गया है। यह प्रक्रिया एक दिन के भीतर पूरी हो जाएगी। कोई भी नया आर्किटेक्ट पंजीकरण औपचरिकताओं को पूरा करके आनलाइन सिस्टम में स्वयं को पंजीकृत कर सकता है। यह देश में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह की पहल है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 105 वर्ग मीटर के रिहायशी प्लॉट का नक्शा पास करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा थी, जिसे अब बढ़कर 500 वर्ग मीटर तक कर दिया गया है। यह सिस्टम मास्टरप्लान 2021, भवन के अधिनियमों के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed