फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Many trains running from Delhi will not stop at Vadodara station

वड़ोदरा स्टेशन पर नहीं ठहरेंगी दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें

Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Many trains running from Delhi will not stop at Vadodara station
वड़ोदरा स्टेशन पर नहीं ठहरेंगी दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुजरात के वड़ोदरा जाने की सोच रहे हैं तो ट्रेन से संबंधित जानकारी लेकर ही घर से निकलें। इस स्टेशन पर इंजन बदलने के झंझट और भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों को छायापुरी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को देखते हुए दिसंबर से यह नियम लागू होगा। ट्रेन संख्या 12918 गुजरात संपर्क क्रांति 18 दिसंबर से वड़ोदरा स्टेशन के रास्ते नहीं चलेगी तो ट्रेन संख्या 12478 जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 दिसंबर से। इसी तरह ट्रेन संख्या 12476 हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 दिसंबर से और ट्रेन संख्या 12474 सर्वोदय एक्सप्रेस 19 दिसंबर से परिवर्तित रूट से चलेगी। दिल्ली से कोटा के रास्ते जो ट्रेनें अहमदाबाद जाती हैं, वड़ोदरा में उनका इंजन रिवर्स करना पड़ता है। इस वजह से ट्रेनें गंतव्य पर देरी से पहुंचती हैं। अब यह तय किया गया है कि इन ट्रेनों को छायापुरी के रास्ते चलाया जाएगा। एक अन्य निर्णय में रेलवे ने पूर्व में निरस्त की गई ट्रेन संख्या 18507/18508 हीराकुंड एक्सप्रेस को बहाल कर दिया है। अब यह ट्रेन निर्धारित समय और रूट से संचालित होगी। बल्लभगढ़ में नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इस ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed