पटपड़गंज का होगा 'विकास': राउज एवेन्यू कोर्ट से सिसोदिया को मिली इजाजत, विधायक फंड का पैसा कर सकेंगे खर्च
राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद मनीष सिसोदिया अब पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगे। सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में जेल में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को विधायक निधि से पैसा जारी करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कोर्ट में विधायक निधि से पैसा जारी करने को लेकर अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश के बाद मनीष सिसोदिया अब पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करा सकेंगे। सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में जेल में हैं।
सीबीआई ने नहीं जताई आपत्ति
आप नेता के वकील ने अदालत को सूचित किया कि विधायक निधि से धन जारी करने के लिए पहले भी इसी तरह के आवेदन को मंजूरी दी गई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने भी आवेदन पर आपत्ति नहीं जताई।
इतना मिलता है विधायकों को सालाना फंड
मनीष सिसौदिया ने अदालत में एक आवेदन दायर कर विकासात्मक उद्देश्यों के लिए विधायक निधि से धन आवंटित करने की अनुमति मांगी थी। सभी विधायकों को उनके मासिक वेतन के अलावा उनके क्षेत्र के विकास के लिए फंड दिया जाता है। फंड सालाना 1 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
कोर्ट ने स्वीकार किया सिसोदिया का आवेदन
सिसोदिया के वकील ने अदालत को बताया कि तथाकथित शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग विकास कार्यों को लेकर लगातार पत्र लिख रहे हैं। इनमें इंटरनल रोड, सोसाइटी के बूम बैरियर, वाटर कूलर और चौपाल के शुद्धिकरण जैसे काम कराने को लेकर पत्र मिल रहे हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार कर लिया। वहीं अदालत ने उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले से संबंधित सीबीआई के मामले को 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।