फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   man kills collegue over abusive language

गाली गलौज करने से परेशान होकर सहकर्मी की हत्या की

Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
man kills collegue over abusive language
नई दिल्ली। गाली गलौज करने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने एक शख्स ने अपने सहकर्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक व आरोपी पंजाबी बाग स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को पुलिस को मादीपुर के एक मकान की छत पर युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक की शिनाख्त राजू (22) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की। जांच में पता चला कि राजू ने कुछ दिन पहले ही फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। पुलिस को यह भी पता चला कि फैक्टरी में राजू के साथ टेकचंद रहता था जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजू उससे अक्सर गाली गलौज करता था और उसके साथ नौकर की तरह व्यवहार करता था। इससे वह बेहद परेशान था। उसने 17 फरवरी की रात शराब पीने के दौरान कहासुनी में राजू की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed