{"_id":"6319224a75e2ad25ad24ddb1","slug":"man-jumps-to-death-from-28th-floor-of-delhi-civic-centre-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, आयकर विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर का करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, आयकर विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर का करता था काम
Thu, 08 Sep 2022 04:29 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:29 AM IST
सार
मृतक देवेश आयकर विभाग के आठवीं मंजिल स्थित दफ्तर नंबर- 34 में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। इसका परिवार गाजियाबाद इलाके में रहता है। परिवार में पिता लोकेश कुमार के अलावा पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Civic Centre complex in Delhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली स्थित सिविक सेंटर की 28वीं मंजिल से कूदकर बुधवार सुबह एक युवक ने जान दे दी। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी देवेश कुमार (40) के रूप में हुई है। वह सिविक सेंटर स्थित आयकर विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर था। पुलिस को मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि देवेश के पिता और उसकी खुद की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके अलावा वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह 10.25 बजे सिविक सेंटर के सिक्योरिटी इंचार्ज एसके तिवारी ने कॉल कर एक युवक के कूदने की खबर दी थी। तिवारी ने बताया कि ई-2, ब्लॉक में ऊपर की मंजिल से कोई अज्ञात युवक कूदा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
मृतक देवेश आयकर विभाग के आठवीं मंजिल स्थित दफ्तर नंबर- 34 में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। इसका परिवार गाजियाबाद इलाके में रहता है। परिवार में पिता लोकेश कुमार के अलावा पत्नी प्रीति और दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से देवेश के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उनके इलाज पर खासा रुपया खर्च हो रहा था।
विज्ञापन