{"_id":"62de5155c338c4331a23e9ce","slug":"man-held-for-making-fake-call-about-someone-pulling-gun-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: 'हेलो, किसी ने मुझपर बंदूक तान दी है', मौके पर पहुंची पुलिस का सिर चकराया, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: 'हेलो, किसी ने मुझपर बंदूक तान दी है', मौके पर पहुंची पुलिस का सिर चकराया, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 25 Jul 2022 01:47 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
आरोपी अरविंद (39) बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने तेजी से पार होते हुए उसपर बारिश के पानी की छींटें मार दी थी। इससे वह भीग गया और उसके कपड़े गंदे हो गए थे। कार चालक को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस को झूठा फोन किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गलत सूचना देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पुलिस को फोन कर यह सूचना दी थी कि मुंडका इलाके में किसी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी है।
बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को आरोपी अरविंद (39) बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने तेजी से पार होते हुए उसपर बारिश के पानी की छींटें मार दी थी। इससे वह भीग गया और उसके कपड़े गंदे हो गए थे। कार चालक को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस को झूठा फोन किया था।
आरोपी गैस एजेंसी में काम करता है। उसने मुंडका थाने में फोन कर कहा कि कार चालक ने उसपर पिस्तौल तान दी है। इसपर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां नहीं था। उसका फोन भी स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
अगले दिन जब पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो पूछताछ में उसने बताया कि कार चालक को फंसाने के इरादे से उसने झूठी कॉल की थी। इसके बाद उसने खुद अपना फोन बंद कर लिया था।
मुंडका निवासी आरोपी अरविंद कुमार को पुलिस ने आईपीसी की धारा 182 के तहत गिरफ्तार किया है।