Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man found unconscious by the roadside passes away

Delhi News: सड़क किनारे बेहोश मिले शख्स ने तोड़ा दम

Sat, 28 Nov 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Man found unconscious by the roadside passes away
नई दिल्ली। किशनगढ़ में सड़क किनारे बेहोश मिले 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभाष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह ओखला स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शुरुआती जांच में सड़क हादसे में मौत का पता चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की रात एपेक्स टावर के पास कार मार्केट में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। एम्स ट्रॉमा सेंटर से पुलिस को सूचना मिली कि 45 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे उनके 18 वर्षीय बेटे आदित्य राज ने शव की पहचान पिता प्रभाष कुमार सिंह के रूप में की। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराने के बाद सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि प्रभाष को किसने टक्कर मारी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed