{"_id":"6b0aef663382f9571f0927af","slug":"man-declared-a-fugitive-for-his-sister-in-law-arrested-in-gurugram-here-are-details-of-case-in-delhi-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाभी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में भगोड़ा घोषित युवक गुरुग्राम से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाभी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में भगोड़ा घोषित युवक गुरुग्राम से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Sat, 28 Nov 2026 08:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:43 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भाभी से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में भगोड़ा आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अमनदीप सिंह (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भाभी से दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के मामले में भगोड़ा आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अमनदीप सिंह (27) के रूप में हुई है। वह निहाल विहार थाने में दर्ज मामले में वांछित था। अदालत ने सात अक्तूबर 2026 को उसे भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि भगोड़ा घोषित होने के बाद से अपराध शाखा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। तकनीकी निगरानी और मुखबिर के जरिये उसके ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 25 नवंबर को आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-30 स्थित डीएलएफ में कैपजेमिनी कंपनी के पास से पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमनदीप के बड़े भाई की 2024 में पीड़िता से शादी की थी। इसके बाद पीड़िता ने अमनदीप पर कई बार दुष्कर्म करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए। शिकायत पर नौ जनवरी 2025 को निहाल विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
शुरुआत में आरोपी जांच में शामिल हुआ और फिर अप्रैल 2025 से आना बंद कर दिया। वह अपने भाई के साथ विष्णु गार्डन में रहने लगा। अदालत में पेश नहीं होने पर उसे भगोड़ा करार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेरठ का रहने वाला है और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम (इकनॉमिक्स आनर्स) की पढ़ाई कर चुका है। वह निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
