फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested for creating vulgar fake FB account to seek revenge for his domestic help girlfriend

घरेलू सहायिका ने दोस्त की मदद से बनवाई महिला की अश्लील फेसबुक प्रोफाइल

Fri, 18 Sep 2020 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for creating vulgar fake FB account to seek revenge for his domestic help girlfriend
नई दिल्ली। महिला ने घरेलू सहायिका को नौकरी से निकाल दिया। घरेलू सहायिका ने बदला लेने लिए ने दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक पर महिला की अश्लील प्रोफाइल बना दी। प्रोफाइल पर महिला और उसकी बेटी के मोबाइल नंबर और फोटो अपलोड कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्जकर घरेलू सहायिका के दोस्त मालवीय नगर निवासी दोस्त सूरज उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घरेलू सहायिका श्रुति की भूमिका की जांच कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश निवासी महिला ने 16 सितंबर को ग्रेटर कैलाश-1 थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि कुछ दिनों से उसके और बेटी के पास अश्लील फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले उन्हें सेक्स वर्कर समझकर बात करते हैं। महिला ने अपनी शिकायत में ये भी बताया था कि उसने कुछ महीने पहले घरेलू सहायिका श्रुति को चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया था। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की थी।
विज्ञापन

मामला दर्जकर ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को सूरज उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि श्रुति के कहने पर ही पीड़िता का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया था। जिस पर पेड सेक्स वर्कर का कैप्शन लिखकर पीड़िता व उसकी बेटी के मोबाइल नंबर और फोटो अपलोड कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed