फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Make in India samsung display manufacturing unit shifted china to noida

मेक इन इंडिया की सफलता: सैमसंग का मोबाइल डिस्प्ले कारखाना नोएडा में तैयार, चीन से समेटकर लाया गया था यूपी

Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने चीन से डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिफ्ट कर लिया है। कंपनी के एक प्रतिनिधिनंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Make in India samsung display manufacturing unit shifted china to noida
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपना मोबाइल डिस्प्ले कारोबार चीन से समेटकर नोएडा में स्थापित कर लिया है। कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने चीन से डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिफ्ट कर लिया है। कंपनी के एक प्रतिनिधिनंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यह जानकारी दी है। सैमसंग की योजना भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की है।
विज्ञापन


सैमसंग ने कहा है कि बेहतर इंडस्ट्रियल माहौल और इनवेस्टर्स के हितों का ध्यान रखने वाली नीतियों के कारण उसने डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को शिफ्ट करने का फैसला किया। कंपनी ने नोएडा में इस यूनिट का कंस्ट्रक्शन पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सैमसंग के साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और केन कांग और कंपनी के अन्य सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव्स शामिल थे।
 

सैमसंग की नोएडा फैक्टरी को योगी आदित्यनाथ ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता का एक बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आगे भी कंपनी को जरूरी मदद उपलब्ध कराती रहेगी। देश में स्मार्टफोन सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में सैमसंग शामिल है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स में भी कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी र्है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed