फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Made aware to become the eyes and ears of the police

Delhi News: पुलिस की आंख और कान बनने के लिए किया जागरूक

Sat, 20 Sep 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Made aware to become the eyes and ears of the police
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर आईज एंड इयर्स स्कीम के तहत शहर भर में जन जागरूकता अभियान चलाया
विज्ञापन

-आम लोगों के अलावा आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए को किया गया जागरूक, लघु फिल्म दिखाने के अलावा पोस्टर व पंपलेट बांटे गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को जिला पुलिस के सहयोग से राजधानी के सभी 15 जिलों में आईज एंड इयर्स स्कीम के तहत जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया। इसके तहत आम नागरिकों को आईज़ एंड इयर्स स्कीम के बारे में जागरूक करना और उनको इससे जोड़ा गया।
आईज एंड इयर्स स्कीम के तहत नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों की जानकारी देकर पुलिस की आंख और कान बनने के लिए कहा गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि आम लोग अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर रखें और कुछ भी संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचित करें तो शायद आसानी से कोई बड़ी वारदात नहीं होगी।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया सेफ्टी और सिक्योरिटी पर कार्यक्रम किए गए। मार्केट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अलावा दूसरे भीड़ वाले स्थानों को चुनकर वहां जागरूकता अभियान चलाया गया। एमडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए को जागरूकता अभियान में जोड़ा गया। आईज़ एंड इयर्स स्कीम के तहत सेफ्टी और सिक्योरिटी पर जागरूकता का संदेश देने के लिए कई गतिविधियां की गईं। इसके तहत लघु फिल्म, पोस्टर, पंपलेट के अलावा दूसरे माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बिना निगरानी वाली वस्तु की तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed