फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   lpg gas cylinder hike 25 rupees LPG cylinder Price increased again in second time with in week all india

LPG Gas Cylinder Price: गैस के दाम बढ़ने से आम जनता में नाराजगी, महिलाएं बोलीं-घर का बजट बिगड़ा

Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Mar 2021 12:19 AM IST
सार

देश में आम जनता पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में एक बार फिर से सोमवार को बढ़ोतरी हुई। इस बार 25 रुपये बढ़े हैं। 29 दिनों में सिलिंडर के दाम 125 रुपये बढ़ गए हैं। एक फरवरी को इसकी कीमत 707 रुपये थी जो अब 832 रुपये हो गई है। एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इजाफा होने से लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा है। रसोई गैस के दाम बढ़ने महिलाएं नाराज हैं। महिलाओं का कहना है कि गैस के लगातार दाम बढ़ने से बजट गड़बड़ा गया है। 

विज्ञापन
lpg gas cylinder hike 25 rupees LPG cylinder Price increased again in second time with in week all india
फाइल फोटो

विस्तार

यूपी की महिलाएं बोलीं- इतनी महंगाई में कैसे चलेगा घर का खर्च

विज्ञापन

रसोई गैस की कीमतों में फिर इजाफा हुआ है। इस पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की महिलाओं का कहना है कि घर का बजट गड़बड़ा गया है। पिछले महीने 710 रुपये में सिलिंडर मिलता था, आज उसकी कीमत 815 रुपये हो चुकी है। महंगाई से दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। 

कृष्णा आर्चिड कॉलोनी निवासी प्रीति पांडेय ने कहा कि एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। घर के खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। सरकार को गैस के सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए। कृष्णा नगर निवासी शिखा चौधरी ने कहा कि इतनी महंगाई में घर का खर्च कैसे चलेगा। कोरोना काल में पहले ही महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। गृहिणी भावना ने कहा कि सरकार ने हर महीने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। आज फिर 25 रुपये बढ़ा दिए हैं। गृहिणी सुमन ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सभी परिवार दुखी और परेशान हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

रसोई का बजट बिगड़ा

व्यवसायिक सिलिंडर के दाम में भी 95.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 1647.50 रुपये का हो गया है। ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो के गैस सिलिंडर पर 25 रुपये बढ़े हैं, जिससे यह 832 रुपये का हो गया है। इससे जिले में 8.44 लाख कनेक्शनधारकों पर इसका बोझ पड़ेगा। 

लगातार बढ़ा रहे दाम
राजपुर चुंगी निवासी आरती पाराशर ने कहा कि महंगाई से पहले से ही घर चलाना मुश्किल हो रहा है, सिलिंडर पर लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार दामों में कमी करे। 

रसोई का बजट बिगड़ा
कमला नगर निवासी ऊषा सिंघल ने कहा कि 30 दिन में सिलिंडर पर 125 रुपये बढ़ा दिए, इससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है, कीमत कम कर राहत देनी चाहिए।

आमदनी सीमित, खर्च बढ़ रहे
बोदला-सिकंदरा रोड निवासी शशि ने कहा कि पेट्रोल और सिलिंडर हर घर की जरूरत है, इन पर तेजी से दाम बढ़ा दिए हैं, आमदनी सीमित है, घर का खर्च चलाने में मुश्किल हो रही है।



हिमाचल में सिलिंडर 916 रुपये का 

हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को मार्च में 916 जबकि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के लिए 1755 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की शिमला शहरी कमेटी ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पेयजल व्यवस्था के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन किया। सीपीआईएम शिमला शहरी कमेटी के सचिव बलबीर पराशर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश  सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है।  

पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं दूसरी ओर नगर निगम शिमला पानी और कूड़े के भारी भरकम बिल जारी कर रहा है। इसके अलावा शिमला शहर की पेयजल व्यवस्था का निजीकरण भी किया जा रहा है। पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। पार्टी के जिला सचिव संजय चौहान ने सरकार से शहर की पेयजल व्यवस्था के निजीकरण के निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसा न किया तो शिमला शहर की पेयजल व्यवस्था के निजीकरण की नीतियों के खिलाफ संगठन जनता के साथ मिल कर आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी जिला सचिव संजय चौहान, राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, प्रेम गौतम, राज्य कमेटी सदस्य डॉ. राजेंद्र चौहान, विजेंद्र मेहरा, फालमा चौहान, जिला कमेटी सदस्य रीना तंवर, सत्यवान पुंडीर, बाबू राम, किशोरी डटवालिया, चंद्रकांत, विक्रम कायथ, पूर्व पार्षद राजीव ठाकुर, सोनिया और जगमोहन ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

उत्तराखंड की महिलाएं बोलीं- रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार लोगों की कमर तोड़ रही है

कीमत बढ़ने के बाद उत्तराखंड में अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 838.50 रुपये हो गई है। इससे पहले फरवरी में भी रसोई गैस की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। अब फिर से रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। रसोई गैस की कीमतों में अचानक इतनी बढ़ी वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं।

हर महीने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। फरवरी से अभी तक चार बार गैस सिलिंडर की कीमतों में उछाल आने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।  
- रीना अग्रवाल, गृहिणी

लगातार गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को परेशानी हो रही है। महंगाई के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार महंगाई को काबू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
- अनीता गुप्ता, गृहिणी

रसोई गैस के दाम तो लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सब्सिडी कितनी मिलेगी, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। कीमतों में इतना भारी उछाल आना परेशान करने वाला है। सब्सिडी तो नाम मात्र की रह गई है।
- अनामिका शर्मा, गृहिणी

रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि कर सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों की उपेक्षा कर रही है। महीने की शुरुआत में ही गैस सिलिंडर के दामों को बढ़ाकर महिलाओं का बजट बिगाड़ने का काम किया है।
- सविता वर्मा, गृहिणी

चंडीगढ़ की महिलाएं बोलीं- अच्छे दिन के नाम पर जनता को छला

नए दाम लागू होने के बाद चंडीगढ़ में 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलिंडर 828.50 रुपये में मिलेगा। गैस एजेंसी संचालक नवदीप सिंह ने बताया कि दिसंबर में रसोई गैस की कीमत करीब 603 रुपये थी। तब से लेकर अब तक 225 रुपये बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ते दाम से आम लोग परेशान हैं। उन्हें राहत की उम्मीद थी लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

अच्छे दिन के नाम पर जनता को छला 
सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले गरीब को ऊपर उठाने की बात की थी लेकिन सरकार ने उन्हें नीचे गिराया है। सरकार की हर नीति का सीधा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है, जो कर भी अदा करते हैं। - अमनदीप कौर, सेक्टर 26।

कैसी सरकार... परेशानी खत्म करने के बजाय बढ़ा रही
सिलिंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच महीनों से एलपीजी सब्सिडी को बिना किसी कारण के रोक दिया गया है। यह गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है। सरकार आम जनता की परेशानियों को खत्म करने के बजाए बढ़ा रही है। - सुनीता शर्मा, प्रेसिडेंट आरडब्ल्यूए, सेक्टर- 47।

रसोई पर रहम करो
पीएम मोदी को रसोई पर दया करनी चाहिए। कोरोना के बाद सरकार जनता को एक के बाद एक नया झटका दे रही है। यह गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी समस्या है। दिसंबर से लेकर अब तक एलपीजी गैस में 225 रुपये प्रति सिलिंडर कीमत बढ़ी है। बिना रोजगार के इतनी महंगाई में आम जनता कैसे अपना गुजारा करेगी। -शिखा, सेक्टर- 27, आरडब्ल्यू सलाहकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed