फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Lover couple dies after consuming poisonous substance in Paharganj hotel

पहाड़गंज के होटल में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Wed, 07 Apr 2021 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lover couple dies after consuming poisonous substance in Paharganj hotel
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त सारिका (30) और विकास (30) के रूप में हुई है। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में युवती ने लिखा है कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उसके परिजन उसकी मर्जी के बिना शादी कहीं और कर रहे हैं। इसी वजह से दोनों अपनी जान दे रहे हैं। नबी करीम थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे आराकंशा रोड स्थित होटल रोहित डीलक्स के कमरा नंबर-122 में एक युवक व युवती के जहर खाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के मुंह से झाग निकल रही थी। युवती की सांसें थमी हुई थीं, जबकि युवक में हल्की हलचल थी। दोनों को एंबुलेंस से आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस वापस होटल के कमरे में पहुंची तो वहां दोनों का सामान मिला। मृतका की पहचान सुल्तानपुरी के डी-ब्लॉक निवासी सारिका और सुलेमान नगर के किराड़ी निवासी विकास के रूप में हुई। पुलिस को कमरे से दोनों के मोबाइल, अन्य सामान व जहरीली गोलियां भी मिलीं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास व सारिका दोनों मंगलवार को ही होटल आए थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक किया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3.15 बजे होटल के कर्मचारी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद कर्मचारी ने जोर से धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। उसने देखा कि युवती जमीन पर और युवक बिस्तर पर पड़ा था। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दोनों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को खबर दी गई। युवक प्राइवेट बस में कंडक्टर था। युवती प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों करीब आठ-नौ साल से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed