फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Love couple ate poison in hotel at Delhi suicide in a hotel room

दिल्ली : होटल में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, लड़की के परिजन कहीं और कर रहे थे शादी

Wed, 07 Apr 2021 12:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Apr 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Love couple ate poison in hotel at Delhi suicide in a hotel room
फाइल फोटो

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त सारिका (30) और विकास (30) के रूप में हुई है। दोपहर के समय होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवक व युवती कमरे में अचेत पड़े थे। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में युवती ने लिखा है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लड़की के परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कहीं और कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी वजह से दोनों अपनी जान दे रहे हैं। नबी करीम थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे आराकंशा रोड स्थित होटल रोहित डीलक्स के कमरा नंबर-122 में एक युवक व युवती के जहर खाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। युवती की सांसें थमी हुई थीं जबकि युवक में हल्की हलचल थी। 

दोनों को एंबुलेंस की मदद से फौरन आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस वापस होटल के कमरे में पहुंची तो वहां दोनों का सामान मिला। युवती की पहचान डी-ब्लॉक, सुल्तानपुरी निवासी सारिका और किराड़ी, सुलेमान नगर निवासी विकास के रूप में हुई। 

दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ वहां रहते हैं। पुलिस को इनके कमरे से दोनों के मोबाइल, अन्य सामान व कमरे से जहरीली गोलियां मिली। पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास व सारिका दोनों मंगलवार को ही होटल आए थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा नंबर-122 लिया था।

इसके बाद दोनों कमरा बंद कर सोने की बात करने लगे। दोपहर करीब 3.15 पर होटल के कर्मचारी ने युवती को कमरे में जमीन पर और युवक को बिस्तर पर पड़ा देखा। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दोनों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनके परिजनों को खबर दी गई। युवक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता था। 

युवती भी प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों करीब आठ-नौ साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। अब जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई तो मंगलवार को दोनों ने अपना घर छोड़कर आत्महत्या का कदम उठाने का फैसला लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों के ही परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। दोनों के परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed