फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Loot of Rs 1 crore from employee of money exchanger firm

Delhi News: मनी एक्सचेंजर फर्म के कर्मचारी से एक करोड़ की लूट

Fri, 15 Sep 2023 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 1 crore from employee of money exchanger firm
गुलाबी बाग इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुलाबी बाग इलाके में बुधवार शाम एक फर्म के कर्मचारी से एक करोड़ रुपये लूटने का मामला सामने आया है। कर्मचारी रुपये लेकर चांदनी चौक जा रहा था। स्कूटी सवार चार बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर कर्मचारी से बैग लूटकर फरार हो गए। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित कर्मचारी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। वह मोती नगर स्थित मनी एक्सचेंजर की फर्म में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बुधवार को वह फर्म के एक करोड़ रुपये लेकर चांदनी चौक के लिए रवाना हुआ। वह ऑटो से चांदनी चौक जा रहा था। गुलाबी बाग इलाके में पहुंचते ही दो स्कूटी पर सवार चार बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर चालक को ऑटो रोकने के लिए कहा। बदमाशों ने प्रिंस को गोली मारने की धमकी दी और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed