फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   loknayak hospital in all departments patients can do surgery

लोकनायक अस्पताल के सभी विभागों में अब मरीज करा सकेंगे सर्जरी

Sat, 06 Feb 2021 06:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Feb 2021 06:28 PM IST
सार

-लोकनायक में 10 महीने बाद शुरू की गई है यह सुविधा
-राजधानी में 66 अस्पताल अब तक हो चुके हैं कोरोना मुक्त, सामान्य ओपीडी सेवाएं की गई है शुरू

विज्ञापन
loknayak hospital in all departments patients can do surgery
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी में कोरोना से हालात बेहतर होने के बाद अब तक कुल 66 अस्पताल कोविड-19 मुक्त हो चुके हैं। अस्पतालों में सामान्य ओपीडी और सर्जरी सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। इस समय दिल्ली सरकार के सिर्फ 5 अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें लोकनायक में  नॉन कोविड मरीजों के लिए सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल के सभी विभागों में करीब 10 महीने बाद सर्जरी शुरू हो गई हैं। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकरा के आदेश के बाद ही अस्पताल मे सर्जरी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


अब प्रतिदिन सभी विभागों में चार से पांच सर्जरी हो रहीं हैं। साथ ही आपातकालीन सर्जरी भी शुरू कर दी हैं। अस्पताल को कोरोना की शुरुआत के समय ही दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 विशेष बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे यहां सिर्फ कोरोना का ही इलाज हो रहा था। लेकिन अब अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने के बाद अन्य बीमारियों के मरीजों का भी इलाज हो रहा है। साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल के 300 बेड अभी भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed