{"_id":"628d77986cef427e4452ff6c","slug":"local-train-will-run-daily-between-delhi-to-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train news: दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रोज चलेगी लोकल ट्रेन, जानिए कब रहेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train news: दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रोज चलेगी लोकल ट्रेन, जानिए कब रहेगा समय
Wed, 25 May 2022 05:56 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 25 May 2022 05:56 AM IST
सार
ट्रेन संख्या 04283 सुबह 7:05 बजे रेवाड़ी से पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी और शाम 4:10 बजे पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी के लिए चलेगी।
विज्ञापन
लोकल ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली-रेवाड़ी के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 04283/04990 (दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी-दिल्ली जंक्शन) प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन होगी। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04283 सुबह 7:05 बजे रेवाड़ी से पुरानी दिल्ली के लिए चलेगी और शाम 4:10 बजे पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी के लिए चलेगी। दैनिक यात्री संघ पालम दिल्ली-रेवाड़ी रूट के महासचिव बालकृष्ण अमर सारिया ने रेलवे के इस फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन
रेलवे ने एक अन्य निर्णय में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ी संख्या 19225/19226 जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से 6 महीने के लिए मंडी डबवाली स्टेशन पर ठहराव दिया है। दोनों दिशाओं में ठहराव दो-दो मिनट का रहेगा।
विज्ञापन