फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   List released for ECA quota admission in DU

मिशन एडमिशन : डीयू में ईसीए कोटे के दाखिले के लिए सूची जारी

Wed, 20 Oct 2021 06:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Oct 2021 06:32 AM IST
सार

छात्रों को प्रमाण-पत्र मूल्यांकन के बाद दिए गए अंक। अंकों को लेकर शिकायत होने पर ग्रीवांस कमेटी में दर्ज करा सकते हैं शिकायत। शिकायतों के निवारण केबाद फाइनल सेंट्रलाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
List released for ECA quota admission in DU
Delhi University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) के दाखिले के लिए छात्रों के प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन करने के बाद योग्य छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। अब छात्र अपने अंकों को लेकर किसी प्रकार की शिकायत ग्रीवांस कमेटी में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने छात्रो को तीन दिन का समय(19 अक्तूबर से 21 अक्तूबर) दिया है। शिकायतों के निवारण के बाद फाइनल सेंट्रलाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रशासन ने शिकायतों केनिवारण के लिए ग्रीवांस कमेटी का गठन किया है। 

विज्ञापन


डीयू में स्नातक कोर्सेज में ईसीए कोटे के आधार पर भी दाखिला होता है। इसके लिए अलग से मेरिट सूची जारी की जाती है। कोरोना महामारी के कारण ईसीए की 14 श्रेणियों केतहत दाखिले के लिए ट्रॉयल नहीं लिए जा रहे हैं और उनके प्रमाणपत्रों के आधार पर ही दाखिले होने हैं। ऐसे में छात्रों के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रमाणपत्रों के आधार पर उन्हें अंक दिए गए हैं। अब अंकों को लेकर छात्र अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे शिकायतों के निवारण के लिए इस लिंक का उपयोग करें। 
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए दाखिला शाखा का दौरा करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को सलाह दी है कि व यूजी ईसीए प्रवेश 2021 पर विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रुप से यूजी दाखिला पोर्टल को देखें। यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की रैंकिंग के साथ प्रत्येक श्रेणी और उप-श्रेणी के लिए फाइनल केंद्रीकृत ईसीए मेरिट सूची होगी। यह सूची शिकायतों के निवारण केबाद जारी की जाएगी। उसकेबाद 08 नवंबर से इस कोटे के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार टॉप 10 ईसीए श्रेणी के लिए 14,037 आवेदन प्राप्त हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीए की 14 श्रेणियां
क्रिऐटिव राइटिंग(हिंदी-अंग्रेजी), डांस((भारतीय शास्त्रीय, भारतीय लोक, पश्चिमी, कोरियोग्रॉफी) डिबेट(हिंदी-अंग्रेजी) डिजिटल मीडिया( फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन), फाइन आट्र्स(स्केचिंग-पेटिंग, मूर्तिकला), म्यूजिक वोकल(इंडियन, वेस्टर्न), भारतीय संगीत वाद्य, पश्चिमी संगीत वाद्य, थियेटर, क्विज, एनसीसी, एनएसएस, योगा, धर्मशास्त्र।  

पॉपुलर कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर होंगे कम 

दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के लिए दाखिलों का दौर जारी है। ईद-उल-मिलाद के कारण इस कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए चार दिन मिले हैं। यदि इस कट ऑफ में दाखिला नहीं लिया है तो तुरंत दाखिला ले लें। तीसरी कट ऑफ लिस्ट में पॉपुलर कोर्सेज में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर कम होने जा रही है। अधिकतर अवसर आरक्षित श्रेणी के लिए ही रहेंगे। दाखिले रद होने पर ही कुछ कॉलेजों की स्पेशल कट ऑफ में दाखिले के लिए सीटें रहेंगी। 

तीसरी कट ऑफ के बाद सोमवार को स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। इस स्पेशल कट ऑफ में दाखिला सीट होने पर उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्हें तीन कट ऑफ में दाखिला नहीं मिल पाया। इस कट ऑफ में तीसरी कट ऑफ व उससे अधिक अंक वालों को ही दाखिला मिल सकेगा। सामान्य वर्ग को चौथी लिस्ट से ज्यादा उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। इसका कारण यह है कि गिने-चुने कॉलेजों में बेहद कम कोर्सेज की चौथी लिस्ट आने की संभावना है।  मालूम हो कि डीयू के कैंपस कॉलेजों, आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में करीब 49 हजार सीटें भर चुकी है। 

आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिल संयोजक राजेश द्विदी ने बताया कि उनके यहां 800 सीटों पर करीब 1800 दाखिले हो चुके हैं। इस तरह से पहले से ही ओवर एडमिशन हो चुके हैं। लिहाजा अधिकतर कोर्सेज में अगली कट ऑफ में दाखिले केचांस कम हैं।   हालांकि बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स से दाखिले रद होने शुरू हुए हैं। इससे शायद कुछ सीटें खाली हों, लेकिन सही स्थिति शुक्रवार को ही पता चल सकेगी। कई कोर्सेज में तो ओबीसी, एससी की सीटें भी फुल हो रही हैं। स्पेशल कट में सामान्य के लिए कम एसटी और अन्य श्रेणियों(कश्मीरी विस्थापित, ईडब्लयूएस) केलिए चांस हो सकते हैं।   

रामजस कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मनोज खन्ना ने कहा कि चूंकि अभी दाखिले के लिए बृहस्पतिवार तक का समय है। ऐसे में शुक्रवार तक ही स्पेशल कट ऑफ में दाखिले की गुजाइंश का पता चल सकेगा। उनकेयहां जितने दाखिले रद हो रहे हैं उतने दाखिले हो भी रहे हैं। इस कारण से अभी ओवर दाखिले जैसी स्थिति नहीं बनी हैं। दाखिला विशेषज्ञ कहते हैं कि कई कॉलेजों में पॉपुलर कोर्सेज केलिए स्पेशल कट ऑफ में दाखिले बंद हो सकते हैं। 

तीन कट ऑफ में दाखिले की स्थिति
कुल आवेदन----------1,52,979
कॉलेज ने मंजूर किए----8, 515
फीस का भुगतना-------48,461
नोट: दाखिले की यह स्थिति शाम 6:28 मिनट तक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed