{"_id":"60faf0f88ebc3e5828371436","slug":"link-to-see-cbse-10th-result-goes-viral-board-said-not-yet-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीबीएसई के दसवीं रिजल्ट को देखने के लिए लिंक हुआ वायरल, बोर्ड ने कहा- अभी घोषणा नहीं की गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीबीएसई के दसवीं रिजल्ट को देखने के लिए लिंक हुआ वायरल, बोर्ड ने कहा- अभी घोषणा नहीं की गई
Fri, 23 Jul 2021 10:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:10 PM IST
सार
सीबीएसई अभी रिजल्ट जारी करने की कोई तिथि की जानकारी नहीं दे रहा है। बोर्ड के अनुसार अभी रिजल्ट तैयार करने को लेकर कुछ स्कूलों की समस्या है, जिनका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं के विद्यार्थी अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार दोपहर में दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए एक लिंक वायरल होने लगा। यह लिंक देखने में बिल्कुल सीबीएसई के लिंक के समान था। इस कारण से विद्यार्थी तनाव में आ गए कि बिना सूचना के रिजल्ट जारी हो गया।
विज्ञापन
इस पर बोर्ड से जानकारी ली गई तो बताया गया कि अभी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट तैयार करने का काम अभी जारी है। जब भी रिजल्ट जारी किया जाएगा तो उसके संबंध में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई अभी रिजल्ट जारी करने की कोई तिथि की जानकारी नहीं दे रहा है। बोर्ड के अनुसार अभी रिजल्ट तैयार करने को लेकर कुछ स्कूलों की समस्या है, जिनका समाधान किया जा रहा है। जब भी रिजल्ट जारी किया जाएगा, तो उसके संबंध में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
ऐसी संभावना है कि यदि दसवीं का रिजल्ट ठीक से तैयार हो गया तो दो से तीन दिन के अंदर बोर्ड रिजल्ट घोषित कर देगा। बोर्ड की ओर से यह प्रयास हो रहा है कि स्कूल जो डाटा अपलोड करें और गणना करें उनमें किसी प्रकार की गलती न हो। जिससे कि विद्यार्थियों को बाद में किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े।