दिल्ली-एनसीआर का मौसम : तपिश और उमस से बुरा हाल, आज हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, मौसमी परिस्थितियों की वजह से इन दिनों दिल्ली में उमस अधिक है। हालांकि, इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है और अगले दो दिन तक दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली- एनसीआर में मानसून की देरी की वजह से लोगों का गर्मी और उमस उसे बुरा हाल है। मौसम विभाग प्रतिदिन बारिश की संभावना जता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी मौसमी परिस्थितियों की वजह से बादल नहीं बरस रहे हैं। अगले 24 घंटे में भी मौसम विभाग में दिल्ली -एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसमी परिस्थितियां ठीक रही तो बारिश की वजह से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, मौसमी परिस्थितियों की वजह से इन दिनों दिल्ली में उमस अधिक है। हालांकि, इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है और अगले दो दिन तक दिल्ली- एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है।
श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मानसून ने कुछ कदम बढ़ाए हैं। अगले एक या दो दिन में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से कवर कर लेगा। हालांकि, अभी दिल्ली को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 फीसदी और न्यूनतम 48 फीसदी रहा। हवा में नमी अधिक होने की वजह से दिन भर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।
दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 36.6, आया नगर में 34.8, गुरुग्राम में 34.8, जफरपुर में 36.2, नोएडा में 35.1 और पीतमपुरा में 35.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। दो दिन के भीतर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और हल्की बारिश की संभावना है।
साफ श्रेणी में रही दिल्ली- एनसीआर की हवा
दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा शुक्रवार को साफ श्रेणी में दर्ज की गई है।अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इस बीच राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं से हल्का प्रदूषण बढ़ सकता है। बारिश होने पर इसका आंशिक प्रभाव रहेगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद और गाजियाबाद का 96, ग्रेटर नोएडा का 62, गुरुग्राम का 68 और नोएडा का 66 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा।
सफर इंडिया के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हवा के स्थिति में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं की वजह से हल्का प्रदूषण हो सकता है, लेकिन बारिश होने की स्थिति में इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 63 और पीएम 2.5 का स्तर 34 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।