{"_id":"649ee5b6338f3471000c18c5","slug":"lieutenant-governor-should-leave-all-the-facilities-available-from-public-tax-aap-ashram-news-c-340-1-del1011-17535-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के टैक्स से मिल रहीं सारी सुविधाएं छोड़ें उपराज्यपाल : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के टैक्स से मिल रहीं सारी सुविधाएं छोड़ें उपराज्यपाल : आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप ने दिल्लीवालों को मिल रहीं मुफ्त सुविधाओं पर सवाल उठाने पर किया पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को मुफ्त की चीजों की आदत पड़ने के बयान पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर पलटवार किया। आप ने कहा कि उपराज्यपाल को केजरीवाल सरकार से दिल्ली की जनता को मिल रहीं मुफ्त सुविधाओं से इतनी दिक्कत है तो फिर उन्हें जनता के टैक्स के पैसाें से मिल रहीं सारी सुविधाएं तत्काल छोड़ देनी चाहिए। उन्हें हर माह 3-4 हजार यूनिट बिजली, नौकर, स्टाफ, गाड़ी मिलती है। लिहाजा दिल्ली की जनता का अपमान करने के लिए उपराज्यपाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली के बाहर के रहने वाले हैं इसलिए दिल्ली की जनता को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि दिल्ली के लोगों में अपनापन नहीं है और फिर 29 जून को दिल्ली की जनता को मुफ्तखोर बता दिया। यह दिल्ली के लोगों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत ही मेहनती है और सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। दिल्ली की जनता ने केंद्र सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.78 लाख करोड़ टैक्स दिया है। इतना ज्यादा टैक्स देने के बाद भी केंद्र सरकार से दिल्ली की जनता को मिलने वाला हिस्सा केवल 325 करोड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि फाइनेंस कमीशन के हिसाब से 485 रुपये प्रति व्यक्ति स्थानीय निकायों को मिलना चाहिए, लेकिन इसमें केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को एक रुपया नहीं देती है।