{"_id":"65072fa6f441fb4d570bca5a","slug":"library-built-for-supermarket-in-kiradi-ashram-news-c-340-1-del1004-24912-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: किराड़ी में कूड़ाघर को हटाकर बनाई लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: किराड़ी में कूड़ाघर को हटाकर बनाई लाइब्रेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही एमसीडी : मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की आम आदमी पार्टी सरकार ने किराड़ी में कूड़ाघर को हटाकर लाइब्रेरी बनाई है। इस दौरान मेयर डाॅ. शैली ओबरॉय ने ऐलान किया कि दिल्ली को कूड़ा मुक्त किया जाएगा और ढलावों को हटाकर हरियाली और शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा एमसीडी साफ सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है।
मेयर डाॅ. शैली ओबरॉय ने किराड़ी के वार्ड-41 स्थित अमन विहार में अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसका निर्माण ढलाव घर को हटाकर किया गया है। यहां पर कूड़ा पड़ा रहने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ढलाव को हटाकर 100 गज से अधिक क्षेत्रफल में लाइब्रेरी बनाई गई है। इसे जल्द बहुमंजिला भी किया जाएगा। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी का निर्माण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। यहां पर महंगी से महंगी किताबें उपलब्ध हैं, जिनको सामान्य घरों के बच्चे नहीं खरीद सकते थे। अब यहां बैठकर बच्चे एकांत में पढ़ाई कर सकते हैं। मेयर ने कहा कि एमसीडी शैक्षिक प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और जल्द ही भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान विधायक ऋतुराज गोविंद झा, पार्षद रविंद्र भारद्वाज, दीपक गुप्ता, रमेश प्रधान और राजेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र के लिए दी मंजूरी
मेयर ने घोषणा की कि किराड़ी में नए सामुदायिक केंद्र के लिए एमसीडी ने मंजूरी दी है। क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द सामुदायिक केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।