फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Large quantity of fake NCERT books seized, two arrested

Delhi News: एनसीईआरटी की भारी मात्रा में नकलीं पुस्तकें पकड़ीं, दाे गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Large quantity of fake NCERT books seized, two arrested
सभी कक्षाओं की 12755 पुस्तकें बरामद, दरियागंज स्थित गोदाम पर छापा मारकर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनसीईआरटी की भारी मात्रा में नकली/पायरेटेड पुस्तकें पकड़ी हैं। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपी यमुना विहार, दिल्ली निवासी कनिष्क व राजधानी एन्क्लेव, प्रीत विहार निवासी विनोद जैन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एनसीईआरटी की कुल 12755 नकली पुस्तकें पकड़ी हैं। इनमें सभी कक्षाओं की पुस्तकें शामिल हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार एसआई अमित कुमार को दरियागंज में एक गोदाम के बारे में 10 नवंबर को विश्वसनीय सूचना मिली थी। यह जानकारी एनसीईआरटी अधिकारियों के साथ साझा की गईं। एसीपी/एआरएससी एसीपी संजय कुमार नागपाल व इंस्पेक्टर केके शर्मा की टीम ने एनसीईआरटी, नई दिल्ली के अधिकृत कानूनी प्रतिनिधियों के साथ दरियागंज, दिल्ली में छापा मार कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कनिष्क दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए पास है। उसकी पहले से कोई संलिप्तता नहीं है। विनोद जैन 12वीं पास हैं। वह पहले भी एनसीईआरटी की डुप्लीकेट/पायरेटेड पुस्तकों के एक ऐसे ही मामले में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात का पता किया जा रहा है कि ये नकली किताबें कहां छपती हैं और कैसे इन तक पहुंचती थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एनसीईआरटी की ओर से पर्याप्त मात्रा में पुस्तकों की सप्लाई नहीं होती हैं, इस कारण बाजार में पुस्तकों की मांग रहती है। इस मांग का ये आरोपी फायदा उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed