फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   LadengeCoronaSe : United by blood plasma is an expectation for the needy

#LadengeCoronaSe : यूनाइटेड बाई ब्लड ...प्लाज्मा जरूरतमंदों के लिए एक उम्मीद

Wed, 12 May 2021 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 06:23 AM IST
सार

  • जौनपुर निवासी आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह पोर्टल के माध्यम से प्लाज्मा के लिए एक दूसरे को जोड़ रहे हैं 
  • एक हजार से अधिक लोग अब तक जुड़े, सौ लोगों को प्लाज्मा दिलाने में सफल

विज्ञापन
LadengeCoronaSe : United by blood plasma is an expectation for the needy
अभिषेक सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे है तो सड़कों पर बदहवास रिश्तेदार उनके जीवन के लिए परेशान हो रहे हैं। किसी को प्लाज्मा चाहिए तो किसी को ऑक्सीजन, किसी को अस्पतालों के फरमान पर रेमडेसिविर दवा चाहिए। ऐसे लोगों के लिए कई लोग मसीहा बनकर सामने आए हैं। इनमें एक हैं जौनपुर के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जो यूनाइटेड बाई ब्लड पोर्टल बनाकर एक दूसरे को जोड़ रहे हैं। इसका फायदा प्लाज्मा के लिए भटक रहे लोगों को मिल रहा है।

विज्ञापन


निराशा के दौर में नई पहल बनी आशा की किरण
कोविड महामारी के दौर में जब लोगों की सांसें टूट रही हों, हर तरफ निराशा ही निराशा हो। ऐसे में अगर समय पर चिकित्सीय सुविधा मिल जाए तो शायद टूटती सांसे एक बार फिर वापस आ जाएं। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी डिप्टी कमिश्नर हेडक्वार्टर अभिषेक सिंह ने नई पहल करते हुए ओला-उबर की तरह एक पोर्टल तैयार किया है। यहां प्लाज्मा के लिए लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं और पूरे भारत में जिसे भी जरूरत प्लाज्मा की है उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं।  ओला-उबर मुफ्त निर्धारित अस्पताल तक प्लाज्मा पहुंचाने का भी काम कर रहा है। इसी तरह ईज माई ट्रिप पांच सौ रुपये का कूपन भी दे रहा है। हालांकि मदद देना ईज माई ट्रिप का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


सौ से अधिक लोगों को प्लाज्मा मिला
इस पोर्टल पर प्लाज्मा देने वाले एक हजार से अधिक लोग जुड़ गए हैं। इनमें से सौ से अधिक लोगों ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर प्लाज्मा दिया है। ताकि अस्पतालों में किसी की जान बच जाए। सबसे अधिक इस प्लेटफार्म से युवा जुड़ रहे हैं। 30 वर्ष के युवा प्लाज्मा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जीपीएस से जुड़े होने की वजह से समय पर मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द चैट बॉट से जुड़ेगा पोर्टल
यूनाइटेड बाई ब्लड विश्वसनीय प्लाज्मा दाताओं की खोज करने वालों के लिए एक उम्मीद की तरह है। इस उम्मीद को देखते हुए वाट्सएप भी फ्री वाट्सएप्प चैट बॉट बना रहा है ताकि लोग इस चैट बॉट से जुड़कर एक दूसरे को मदद दे सकें।  

विश्वसनीय प्लाज्मा देने वालों को एक मंच पर लाने का प्रयास
विश्वसनीय प्लाज्मा दाताओं की खोज करने वालों के लिए यह एक उम्मीद के रूप में सामने आ रहा है। प्लाज्मा बैंक के रूप में सबसे बड़ा कदम साबित होगा। प्लाज्मा तलाश करने वाले यूनाईटेड बाई ब्लड डॉट कॉम (unitedByBlood.com) पर पंजीकरण कर सकते हैं। 


समय गंवाए बिना जीवन बचाने में मददगार: अभिषेक सिंह
कई मामलों में प्लाज्मा थेरेपी जीवन रक्षक साबित हुई है। प्लाज्मा खोजने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया भी प्लाज्मा की मांग से पटा हुआ है। लिहाजा यूनाइटेड बाई ब्लड के माध्यम से एक दूसरे को कनेक्ट करने का प्रयास है। ताकि प्लाज्मा दान को सरल बनाया जा सके। समय गंवाए बिना जीवन को बचाने में मददगार साबित हो। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसे प्रमोट कर रहे हैं। बादशाह ने एक भावनात्मक वीडियो में अपने प्रशंसकों से अपील की है। पंजाबी गायक गुरबाज ने मंच से खून का रिश्ता की रचना की। गुरु रंधावा, उर्वशी रौतेला और बी ब्राक जैसी हस्तियों ने भी पंजीकरण करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed