फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know all about weekend curfew in Delhi Mall Gym Spa Audi Restaurant Cinema open or closed

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू: क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें कर्फ्यू से जुड़ी 10 जरूरी बातें

Thu, 15 Apr 2021 01:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Apr 2021 01:54 PM IST
सार

दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कई पाबंदियां लागू। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, सिनेमा हॉल और रेस्त्रां बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Know all about weekend curfew in Delhi Mall Gym Spa Audi Restaurant Cinema open or closed
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने समीक्षा बैठक की, जिसके बाद वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इसके तहत शुक्रवार से लेकर सोमवार तक दिल्लीवासियों को तमाम पाबंदियों को ध्यान में रखना होगा। यहां पढ़ें वीकेंड कर्फ्यू से जुड़ी 10 जरूरी बातें:

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच लोगों को जागरूक किया जाएगा।
  • कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में लगाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू।
  • शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा वीकेंड कर्फ्यू।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  • मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। 
  • 30 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति।
  • रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
  • बारी-बारी से लगेंगे साप्ताहित बाजार।
  • विशेष कर वीकेंड पर बाहर निकलने वालों के साथ कोरोना की चेन को तोड़ने की कोशिश।
  • दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।


 

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं ये बातें

केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली की वर्तमान परिस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को कोरोना की इस लहर से सतर्क रहने और नियमों का पालन करने के लिए कहा। इसी के साथ केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। 




उन्होंने बताया कि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक दिल्ली में कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5000 से भी अधिक बेड फिलहाल उपलब्ध हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा निवेदन है कि किसी अस्पताल को लेकर जिद्द न करें। सीएम के नाते मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। पांच हजार से ज्यादा बेड अभी भी मौजूद हैं। हम फिलहाल अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिसके कारण कुछ ठोस निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वीकेंड में जो लोग बाहर निकलते हैं उनको टाला जा सकता है। ऐसे में कोरोना के चेन को तोड़ना आसान होगा, इसीलिए वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed