फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan mazdoor ekta diwas will be celebrated on the delhi border on 27 February

बरनाला की रैली में भीड़ देखकर किसान गदगद, 27 को दिल्ली के बॉर्डर पर फिर दिखाएंगे तेवर

Tue, 23 Feb 2021 03:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
kisan mazdoor ekta diwas will be celebrated on the delhi border on 27 February
बरनाला की अनाज मंडी में हुई किसान-मजदूर एकता महारैली - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से बरनाला की अनाज मंडी में हुई किसान-मजदूर एकता महारैली में उमड़ी भीड़ देखकर किसान नेता गदगद हैं। किसानों का दावा है कि इस महारैली में ढाई लाख से अधिक किसान जुटे थे। जिन्होंने 27 फरवरी को दिल्ली बॉर्डर पर कूच करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि प्रधानमंत्री समझ रहे हैं कि पंजाब के किसानों का आंदोलन ठंडा पड़ गया है और किसान अब पहले की तरह उग्र नहीं हैं। तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 27 फरवरी को किसानों के तेवर का पता चल जाएगा। दिल्ली बॉर्डर पर जबरदस्त तरीके से किसान मजदूर एकता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


जोगिंदर सिंह ने कहा कि महारैली में फैसला लिया गया है कि इस बार किसान महिलाएं 8 मार्च को दिल्ली बॉर्डर पर ही महिला दिवस मनाएंगी और मोदी सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल बजाएंगी। उगराहां ने कहा कि किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसानों और मजदूरों की एकता बेहद जरूरी है। सरकार यह बात समझ ही नहीं पा रही है कि इस बार मजदूर और किसान दोनों एक साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रैक्टर परेड के दौरान साजिश कर हिंसा कराई। अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए आंदोलन को अलग दिशा देने का काम किया। लेकिन किसानों की एकता के कारण वह अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाई। लेकिन केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ किसानों के आंदोलन ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। जल्द ही किसान अपनी मांगों को लेकर केंद्र को झुकाने में सफलता प्राप्त करेंगे।


बढ़ गया उगराहां का दबदबा
किसान मजदूर एकता रैली का सफल आयोजन कर उगराहां का दबदबा बढ़ गया है। टीकरी बॉर्डर पर अभी तक सर्वाधिक भीड़ संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले होती थी, लेकिन मौजूदा समय किसान आंदोलन का केंद्र बिंदु उगराहां का मंच हो गया है। हालांकि टीकरी बॉर्डर पर किसानों का मानना है कि उनके आंदोलन को जहां से भी ताकत मिले, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed