फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   kisan andolan at ghazipur border farmers warns aggressive rally on 26 January say will take freedom again

किसान आंदोलनः हम जादौन के सिपाही टिकैत के लठैत, 26 को दुनिया देखेगी किसानों की ताकत

Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan at ghazipur border farmers warns aggressive rally on 26 January say will take freedom again
गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों और सरकार के बीच शुक्रवार को हुई 9वें चरण की बातचीत भी बेनतीजा रही। इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बड़े तल्ख लहजे में सरकार को संदेश दिया है कि वह राजवीर सिंह जादौन के सिपाही हैं और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के लठैत हैं।

विज्ञापन


अब जब उन्होंने कुछ करने के लिए ठान लिया है तो इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। बिना तीनों कृषि कानूनों को वापस कराए और एमएसपी पर कानून लिए दिल्ली से नहीं लौटेंगे। 26 जनवरी को दुनिया देश के किसानों की ताकत देखेगी। किसान पूरी तैयारी के साथ दिल्ली में प्रवेश करेंगे और ट्रैक्टर परेड करने के बाद फिर दिल्ली की सीमाओं पर आकर डट जाएंगे।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि उन्हें पता था सरकार उनकी बात नहीं मानेगी। बावजूद इसके वह आगे भी सरकार से बातचीत जारी रखेंगे। ताकि सरकार देशवासियों को यह न बता सके कि किसान बातचीत करने को राजी नहीं हैं। किसानों ने कहा कि हम 19 जनवरी को फिर सरकार से बातचीत करेंगे। लेकिन बातचीत तीनों कानूनों की समाप्ति और एमएसपी पर कानून बनाने पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी से आए किसान नेता राकेश सिंह ने कहा कि जो लोग घर बार छोड़कर आंदोलन में शामिल हैं, वह तभी घर वापस जाएं जब उनके बदले घर से दूसरा सदस्य यहां आए। लोग घर के काम काज निपटाकर यहां आते-जाते रहें।


यह तय है कि आंदोलन अभी और लंबा चलेगा। गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची महिला संगठनों ने कहा कि सरकार ने कभी नोटबंदी, कभी कोरोना के नाम पर गरीबों और किसानों के साथ छल किया है। चंडीगढ़ से आईं गुरजीत कौर ने कहा कि किसानों का दर्द अब देश के हर नागरिक की समझ में आ रहा है इसलिए लोग अपनी मर्जी से यहां आकर किसानों को समर्थन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed