फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Khempreet attacked with spears on several policemen

कई पुलिसकर्मियों पर खेमप्रीत ने भाले से किया था हमला

Fri, 12 Mar 2021 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Khempreet attacked with spears on several policemen
नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले में हुई हिंसा में आरोपी खेमप्रीत सिंह (21) बहुत ज्यादा सक्रिय और आक्रामक था। दिल्ली पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें वह भाले से आठ से दस पुलिसकर्मियों पर हमला करता नजर आ रहा है। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। खेमप्रीत व उससे पहले गिरफ्तार हो चुके मनिंदर सिंह और अन्य साथियों के हमले के कारण ही पुलिसकर्मी गहरी खाई में कूदे थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लालकिला हिंसा के पास आरोपी खेमप्रीत सिंह ख्याला पश्चिमी दिल्ली में स्थित अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाकर छिप गया था। हिंसा के बाद से ही मंगलवार को गिरफ्तार होने तक वह वही पर छिपा हुआ था। डच नागरिक मनिंदर जीत सिंह (23) ने एक ट्रेवल नागरिक से डेढ़ लाख रुपये में फर्जी कागजात बनवाए थे। उसने दो एयर टिकट खरीदे थे, जिनमें एक यूके और दूसरा नेपाल का था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यूके का उसका असली टिकट था। उसकी मंशा थी कि यदि यूके की फ्लाइट में कड़ी चेकिंग हुई तो वह नेपाल चला जाएगा। नेपाल के लिए उसने फर्जी नाम जरमनजीत सिंह के कागजात बनवाए थे। वह यूके जाते हुए चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी कर रखा था। मई, 2020 में उसने पंजाब में शराब पीकर हंगामा किया था, जिससे दंगे हो गए थे। उसके खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस को पता था कि मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है वह विदेश भाग सकता है, इसलिए उसकी एलओसी खुलवा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा मामले में मंगलवार को मूल रूप से गांव वीरो नांगल जिला गुरदासपुर (पंजाब) निवासी मनिंदरजीत सिंह और सिंघी कॉलोनी स्वरूप नगर दिल्ली निवासी खेमप्रीम सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed