{"_id":"60961f0e8ebc3ed98a425532","slug":"khan-market-case-involving-seizure-of-oxygen-concentrators-from-khan-chacha-restaurant-transferred-to-crime-branch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काला धंधा : खान चाचा रेस्टोरेंट की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले, मास्टरमाइंड कालरा की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला धंधा : खान चाचा रेस्टोरेंट की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले, मास्टरमाइंड कालरा की तलाश तेज
Sat, 08 May 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 May 2021 10:48 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के अनुसार, खान मार्केट में खान चाचा रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स ज़ब्त करने के मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
खान मार्केट केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली की लोधी कालोनी के रेस्टोरेंट-बार से 419 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलने के मामले की जांच अब दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, खान मार्केट में खान चाचा रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स ज़ब्त करने के मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में मास्टरमाइंड नवनीत कालरा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि लोधी कालोनी के रेस्टोरेंट-बार से 419 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलने के मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने शुक्रवार को खान मार्केट के दो बड़े रेस्टोरेंट खान चाचा रेस्टोरेंट और टाउन हॉल रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट से करीब 105 कन्संट्रेटर बरामद किए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर खान चाचा रेस्टोरेंट से 96 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और टाउन हॉल से 9 कन्संट्रेटर मशीन बरामद की थीं। मामले में पुलिस अब तक कुल 524 मशीन बरामद कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों ही रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा नामक शख्स है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया तक बुधवार को लोधी कालोनी थाना पुलिस ने सेंट्रल मार्केट लोधी कालोनी के एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी।
कालरा की तलाश तेज
मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोधी कालोनी में बुधवार को हुई छापेमारी के बाद से ही रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा अपने परिवार के साथ मौके से फरार हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर के अलावा, यूपी और उत्तराखंड समेत अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि नवनीत कालरा ही इस पूरे गोरखधंधे का मास्टर माइंड है।
वहां से पुलिस की टीम ने 419 कन्संट्रेटर बरामद कर चार लोग गौरव, सतीश सेठी विक्रांत और हितेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी रेस्टोरेंट-बार नेग-जू में ऑनलाइन इन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस ने यहां से अन्य सामान भी बरामद किया।
रेस्टोरेंट-बार नवनीत कालरा नामक शख्स का था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो हितेश ने बताया कि कुछ और कन्संट्रेटर खान मार्केट के रेस्टोरेंट खान-चाचा और टाउन हॉल में भी मौजूद है। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को यहां छापेमारी कर कुल 105 कन्संट्रेटर बरामद किए। आरोपियों के पास से अब तक कुल 524 कन्संट्रेटर बरामद हो चुके हैं।
मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के कन्संट्रेटर के धंधे के पीछे बड़े नाम हो सकते हैं। रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा व कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार का कहना है कि जल्द ही मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी व टेक्सीकल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले की जांच में जुटी है।