{"_id":"5d0be7378ebc3e11691cae39","slug":"kenyan-woman-murdered-on-beer-bottle-ashram-news-noi444667238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की बोतल नहीं देने पर की थी केन्याई महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की बोतल नहीं देने पर की थी केन्याई महिला की हत्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर की बोतल नहीं देने पर की थी केन्याई महिला की हत्या
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में 17 जून की रात केन्याई महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तंजानियाई मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन वह मृतका एनसम से बीयर की बोतल मांगने गई थी। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान आरोपी ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और आरोपी महिला के उस समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। तंजानिया दूतावास को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 17 जून रात करीब 8.10 बजे महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छतरपुर विस्तार, नंदा अस्पताल के पास एक केन्याई महिला की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को कमरे से एनसम का शव बरामद हुआ। उसके सीने पर चाकू के वार के निशान थे। छानबीन के बाद पुलिस ने बिल्डिंग में रहने वाली तंजानिया, केन्याई और नाइजीरिया की महिलाओं व अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन एनसम का उसके ही सामने रहने वाली तंजानिया की जैसमीन इसाक से बीयर को लेकर झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने उससे सख्ती पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बीयर की बोतल लेने के लिए एनसम के पास गई थी, उसने मना किया तो उसके साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद बाद में वह अपने कमरे में गई और कीचन से चाकू लाकर एनसम पर हमला कर दिया। जैसमीन कुछ समय पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। फिलहाल वह अपना पासपोर्ट और वीजा पेश नही कर पाई।