{"_id":"630ff013e32ab058df06380b","slug":"kejriwal-said-delhi-sports-university-belongs-to-the-whole-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : केजरीवाल ने कहा- पूरे देश की है दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मिले कॉमनवेल्थ विजेताओं से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : केजरीवाल ने कहा- पूरे देश की है दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मिले कॉमनवेल्थ विजेताओं से
Thu, 01 Sep 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:05 AM IST
सार
Delhi News : सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ दिल्ली की नहीं, पूरे देश की है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दोनों एथलीटों का सहयोग लेगी, ताकि नए खिलाड़ी भी उनके अनुभवों से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
पूजा गहलोत के साथ केजरीवाल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल और कांस्य पदक विजेता पूजा गहलोत से मुलाकात की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान उनके बीच दिल्ली और देश भर में खेल के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिर्फ दिल्ली की नहीं, पूरे देश की है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दोनों एथलीटों का सहयोग लेगी, ताकि नए खिलाड़ी भी उनके अनुभवों से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम एक विश्व स्तरीय खेल संस्थान विकसित करने के लिए देशभर के एथलीटों और विशेषज्ञों के अनुभवों को शामिल करेंगे। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूजा गहलोत को उनके अनुरोध पर उनके जीते गए कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक को उन्हें पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अमित पंघाल ने सीडब्ल्यूजी 2022 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, पूजा ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पूजा राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती हैं और राज्य में मौजूद खेल सुविधाओं में भी प्रशिक्षण लेती रही हैं।