फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaushal's operatives fired at the car showroom for extortion

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर लग्जरी कार शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 03 Aug 2020 02:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kaushal's operatives fired at the car showroom for extortion
demo pic

हिसार जेल में बंद कौशल के गुर्गों ने रंगदारी के लिए शनिवार शाम वसंत कुंज इलाके में कार शो रूम पर सरेआम फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक पर आए बदमाशों ने सैकंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम पर करीब डेढ़ दर्जन गोलियां दागी और एक करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी वहीं छोड़कर फरार हो गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच जुटी है। स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत सभी यूनिटों को जांच में लगा दिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सतेन्द्र की महरौली-गुरुग्राम रोड पर घिटोरनी में जगुआर समेत अन्य ब्रांड की सेंकड हैंड कारों का शोरूम है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश जाते हुए एक चिट्ठी छोड़ गए, जिसमें लिखा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो अगली बार जान से मार देंगे। कौशल के गुर्गों ने दो दिन पहले हरी नगर में ओम स्वीट्स पर भी दोपहर ढाई बजे फायरिंग की थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी हैं। दोनों वारदात में अलग-अलग बाइकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस दोनों ही जगहों की सीसीटीवी फुटेज का मिलान कर रही है। कौशल गिरोह ने वर्ष 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या कर दी थी। इसके बाद 27 अगस्त, 2019 को उसे थाइलैंड से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने कौशल को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम स्वीट्स के मालिक से पहले भी मांगी रंगदारी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओम स्वीट्स की एक दुकान गुरुग्राम में है। कौशल के गुुर्गों ने 16 अक्तूबर, 2018 में भी दुकान मालिक से रंगदारी मांगी थी। बदमाश उस समय पर्ची छोड़कर गए थे और 50 लाख रुपये की मांग की थी। उस समय बदमाश कौशल का नंबर छोड़कर भी गए थे और कहा था कि उससे बात कर लो। उस समय कौशल थाईलैंड में था।

इस गिरोह का सरगना एकाउंटर में मारा गया
पहले कौशल गिरोह का सरगना राजेश भारती था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजेश समेत चार बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद गिरोह की कमान कौशल व फरीदाबाद के काला जठेड़ी के हाथ में आ गई थी।


गोगी व काला गिरोह के सदस्य मांग चुके हैं रंगदारी
ताजा वारदात से पहले जितेन्द्र गोगी व काला गिरोह के बदमाश भी रंगदारी मांग चुके हैं। गोगी ने तिहाड़ जेल से दुबई में काम करने वाले व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसी तरह काला गिरोह ने हौजखास के व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed