फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Kanjhawala Case: Anjali's mother's health deteriorates

Kanjhawala Case : अंजलि की मां की बिगड़ी सेहत, नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

Sun, 08 Jan 2023 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kanjhawala Case: Anjali's mother's health deteriorates
कंझावला कांड... - फोटो : अमर उजाला

कंझावला कांड में जान गंवाने वाली अंजलि की मां रेखा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में शनिवार शाम भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने रेखा की हालत को देखते हुए तत्काल उन्हें नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कर लिया।

विज्ञापन


रेखा की किडनी पहले से ही खराब है। बेटी के गुजरने के बाद उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शनिवार शाम अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। अंजलि के मामा प्रेम सिंह ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस पर रखा जाएगा। रेखा के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि खून की कमी को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती करने की सलाह दी।
विज्ञापन


प्रेम सिंह को फिलहाल शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउंडेशन से मदद मिली है। उन्होंने राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि मुझे अपनी बहन की सेहत को ठीक करना है। ऐसे वक्त में फिल्म अभिनेता से मिली सहायता के लिए ताउम्र शुक्रगुजार रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक केजरीवाल सरकार से भरोसा दिया गया है, लेकिन कोई नेता या मंत्री नहीं पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed