फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jyoti Mahi enthralled the audience at the Bhojpuri cultural evening.

Delhi News: भोजपुरी सांस्कृतिक संध्या पर ज्योति माही ने बांधा समां

Wed, 05 Nov 2025 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Mahi enthralled the audience at the Bhojpuri cultural evening.
भोजपुरी सांस्कृतिक संध्या पर ज्योति माही ने बांधा समां
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी की पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में टाउनशिप के ओपन एयर थिएटर में हिंदी-भोजपुरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रमौली काशिना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी दादरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अमर कांत सिंह ने बताया, मुंबई से पधारी प्रसिद्ध हिंदी-भोजपुरी गायिका ज्योति माही ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘गोरिया चांद के अंजोरिया, काहे नथिया गढ़बला उधार सैयां जी, राम जी से पूछे जनकपुर के नार’, सैयां मिले लइकइयां मैं का करूं’ और ‘पग पग लिए जाए तोहरी बलइया’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल शर्मा, एनआर प्रजापति, मुकेश कुमार, अशोक चौरसिया, विजय शंकर भारती, अनिल कुमार सिंह, जंग बहादुर सिंह, अविनाश पाठक, राकेश कुमार, मंजीत कुमार, चंदन भारती और कुमार गौरव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed