फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU student raped, accused absconding

Delhi News: जेएनयू की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 14 Sep 2023 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
JNU student raped, accused absconding
आरोपी भी जेएनयू का छात्र, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जेएनयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेएनयू के एक छात्र ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी आनाकानी करने लगा। बाद में छात्रा को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।

आरोपी के शादीशुदा होने का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। शिकायत का पता चलते ही आरोपी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों करीब चार साल से एक दूसरे को जानते हैंं। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय छात्रा अकेली बुराड़ी के एक हॉस्टल में रहती है। वह जेएनयू की छात्रा है। आरोपी परिवार के साथ वजीराबाद में रहता है। वह भी छात्रा के साथ ही पढ़ता है। कुछ ही दिनों में दोनों दोस्त बन गए। आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी की बात की। पीड़िता ने बताया कि तीन अप्रैल 2023 को आरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed