{"_id":"629959059c6af47a3f787ce0","slug":"jnu-student-accuses-two-seniors-of-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU Ragging : जेएनयू छात्रा ने दो सीनियर्स पर लगाया रैगिंग का आरोप, प्रशासन ने कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU Ragging : जेएनयू छात्रा ने दो सीनियर्स पर लगाया रैगिंग का आरोप, प्रशासन ने कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
Fri, 03 Jun 2022 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:12 AM IST
सार
जेएनयू की एक छात्रा ने दो सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दो सीनियर छात्र उसे परेशान कर रहे हैं। इसके चलते अत्यधिक मनावैज्ञानिक दबाव में हूं।
विज्ञापन
जेएनयू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस एक बार फिर विवादों में है। जेएनयू की एक छात्रा ने दो सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दो सीनियर छात्र उसे परेशान कर रहे हैं। इसके चलते अत्यधिक मनावैज्ञानिक दबाव में हूं।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को पुष्टि करते हुए कहा है कि छात्रा ने शिकायत दी है, इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जो भी इस पूरे मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की होगी।
विज्ञापन
जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो.रजनीश कुमार मिश्रा को 27 मई को लिखे पत्र के माध्यम से शिकायत दी गई है। इसमें छात्रा ने अधिकारियों से छात्रों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
छात्रा ने आरोप लगाया कि एक छात्रा उसकी पूर्व रूममेट है जो उसे ‘‘कपड़े, बर्तन आदि धोने जैसे काम करने के लिए मजबूर करती है। फरवरी में मेरे कैंपस में आने के बाद से दोनों सीनियर्स मुझे परेशान कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों से मैं असाधारण मनोवैज्ञानिक दबाव में हूं। इसके चलते मैं बेहद परेशान हूं, कैंपस में रहना मुश्किल हो गया है। मुझे अपमानजक शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।