फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU More than 15 videos seized in assault case

जेएनयू : मारपीट मामले में 15 से ज्यादा वीडियो जब्त, दोनों तरफ से मिली शिकायत के आधार पर 10 लोगों के बयान दर्ज

Thu, 14 Apr 2022 06:05 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 06:05 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा गार्डों व हॉस्टल के कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए अनुमति मांगी है। खासकर कावेरी हॉस्टल की सुरक्षा में तैनात गार्डों व वार्डन आदि से पूछताछ की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
JNU More than 15 videos seized in assault case
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने जेएनयू में बीते रविवार को हुई मारपीट के मामले में 15 से ज्यादा वीडियो जब्त किए हैं। पुलिस ने ये वीडियो छात्रों व सोशल मीडिया से लिए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायत के आधार पर 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ की कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम ने वीडियो बनाने वाले छात्रों के मोबाइल की भी जांच की है। पुलिस जब्त वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाएगी। पुलिस ने मौके पर बनाई गई वीडियो छात्रों व अन्य लोगों से मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा गार्डों व हॉस्टल के कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए अनुमति मांगी है। खासकर कावेरी हॉस्टल की सुरक्षा में तैनात गार्डों व वार्डन आदि से पूछताछ की अनुमति मांगी गई है। हो सकता है कि किसी सुरक्षा गार्ड व हॉस्टल के स्टाफ ने कोई वीडियो बनाया हो। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बुधवार तक किसी भी छात्र को पूछताछ के लिए नोटिस नहीं दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले आरोपी छात्रों की पहचान की जाएगी, उसके बाद पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम का सहयोग करने के लिए कुछ और टीमों व पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। एक टीम पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है, जबकि दूसरी टीमें अन्य काम कर रही हैं। एक टीम को मौके से फोरेंसिक जांच के लिए नमूने एकत्र करने में लगाया गया है।

छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप की चल रही जांच

इसके अलावा वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस दोनों पक्षों के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में 30 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान हो चुकी है। पुलिस व्हाट्सएप की इसलिए जांच कर रही है कि छात्रों ने तरह-तरह के मैसेज भेजे थे या फिर व्हाट्सएप ग्रुप में किस तरह के वीडियो चले थे। ऐसा तो नहीं है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर चले वीडियो के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया हो। पुलिस व्हाट्सएप पर विवादित बयान व वीडियो जारी करने वाले आरोपी छात्रों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed